Advertisement

रेल यात्रियों को मिलने वाली है बड़ी सहूलियत, टिकट बुक करने पर मिलेगी इतनी छूट, बस करना होगा ये काम

रेलवे के अनुसार आर-वॉलेट को छोड़कर रेलवन एप पर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा. रेलवन एप के आर-वॉलेट (R-wallet) से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही 3% कैशबैक बोनस मिल रहा है.

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर
gnttv.com
  • चंदौली,
  • 06 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:32 PM IST

रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे लगातार रेल सेवाओं में विस्तार कर रहा है. इसी क्रम में रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवन (RailOne) मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3% की छूट (Discount) देने का निर्णय लिया है. यह विशेष सुविधा 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

रेलवे के अनुसार आर-वॉलेट को छोड़कर रेलवन एप पर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा. रेलवन एप के आर-वॉलेट (R-wallet) से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही 3% कैशबैक बोनस मिल रहा है. यानी यात्रियों को डिजिटल भुगतान करने पर सीधी 3% छूट और आर-वॉलेट से भुगतान करने पर 3% कैशबैक मिलेगा. इस प्रकार किसी भी माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को लाभ सुनिश्चित होगा.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वतीचंद्र ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना और नकद लेनदेन को कम करना है. इस योजना से डिजिटल टिकटिंग को व्यापक बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी. उन्होंने बताया कि रेलवे  एप एक ही मंच पर आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, ट्रेन की लाइव लोकेशन, PNR स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत/सुझाव, पार्सल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है.RailConnect और UTS एप के पुराने लॉगिन से भी इसका उपयोग संभव है.

रेल अधिकारियों के अनुसार भविष्य में अनारक्षित टिकट बुकिंग की डिजिटल सुविधा के निरंतर उपयोग के लिए पुराने UTS ऐप के बजाय अन्य कई सुविधा वाले रेलवन ऐप का उपयोग बेहतर है. इस ऐप को डाउनलोड करने के लिये निचे दिए गए लिंक का उपयोग किया जा सकता है.

एंड्रॉयड : https://play.google.com/store/apps/details?id=org.cris.aikyam
आईओएस : https://apps.apple.com/in/app/railone/id6473384334

(रिपोर्टर: उदय गुप्ता)

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement