Advertisement

Exam Special Train: परीक्षार्थियों को नहीं होगी असुविधा! बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का लिया निर्णय, जानें रूट और समय 

Bihar Police Constable Recruitment Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन में कोई असुविधा नहीं होगी. दानापुर मंडल ने 27 जून और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है.  यहां आप जान सकते हैं पटना, पाटलिपुत्र और दानापुर समेत किन स्टेशनों से ये ट्रेनें चलाई जाएंगी.

Train (File Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

इंडियन रेलवे पर्व-त्योहार हो, गर्मी की छुट्टी हो या कोई बड़ा एग्जाम, इन मौके पर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का घोषणा करता है ताकि आवागमन में कोई परेशानी न हो. बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दानापुर मंडल ने 27 जून और 28 जून 2026 को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें पटना, पाटलिपुत्र और दानापुर समेत कई स्टेशनों से अलग-अलग जिलों के लिए चलाई जाएंगी. 

यहां आप इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के बारे में जान सकते हैं. दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि इन ट्रेनों से हजारों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी. रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन और परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लें और निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें, ताकि यात्रा सुगम और समय पर पूरी हो सके.

27 जून को इन 6 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
1. 03201 पाटलिपुत्र-सहरसा स्पेशल: रात 8:00 बजे प्रस्थान, सुबह 5:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

2. 03203 पटना-भभुआ स्पेशल: रात 8:50 बजे प्रस्थान, सुबह 3:00 बजे भभुआ पहुंचेगी.

3. 03204 पटना-बेतिया स्पेशल: रात 9:00 बजे प्रस्थान, सुबह 5:00 बजे बेतिया पहुंचेगी.

4. 03213 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल: रात 9:45 बजे प्रस्थान, सुबह 5:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी.

5. 03205 दानापुर-अररिया स्पेशल: रात 10:00 बजे प्रस्थान, सुबह 6:00 बजे अररिया पहुंचेगी.

6. 03202 पटना-सीवान स्पेशल: रात 11:00 बजे प्रस्थान, सुबह 3:00 बजे सीवान पहुंचेगी.

28 जून को ये 7 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

1. 03206 बख्तियारपुर-राजगीर स्पेशल: सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक.

2. 03207 किऊल-गया स्पेशल: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक.

3. 03208 राजगीर-बख्तियारपुर स्पेशल: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक.

4. 03209 नवादा-झाझा स्पेशल: दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:45 बजे तक.

5. 03210 बक्सर-दानापुर स्पेशल: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक.

6. 03211 झाझा-पटना स्पेशल: शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक.

7. 03212 गया-किऊल स्पेशल: शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement