Advertisement

Santragachi Khatipura Weekly Express: इन राज्यों के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 4 नवंबर से चलेगी नई सुपरफास्ट ट्रेन

भारतीय रेलवे ने संतरागाछी और खातीपुरा (जयपुर) के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (18061/18062) का नियमित परिचालन 4 नवंबर 2026 से शुरू करने की घोषणा की है. यह ट्रेन टाटा, रांची, डालटनगंज, डीडीयू और आगरा के रास्ते चलेगी, जिससे बंगाल, झारखंड, बिहार, यूपी और राजस्थान के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

चलेगी नई ट्रेन
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:49 PM IST

राजस्थान से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. रेलवे ने संतरागाछी और जयपुर के खातीपुरा के बीच ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो आगामी 4 नवंबर से चलेगी. टाटानगर-रांची-लातेहार-डालटनगंज-जपला-डेहरी ऑन सोन-डीडीयू के रास्ते चलाई जाने वाली यह ट्रेन पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी. इस ट्रेन के परिचालन से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ राजस्थान के लोगों को भी सफर करने में सुविधा मिलेगी. इस ट्रेन का उद्घाटन विगत 26 अक्टूबर को हुआ था, जिसका नियमित परिचालन 4 नवंबर से किया जाएगा.

इस ट्रेन के परिचालन के संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर खड़गपुर-टाटानगर-रांची-लातेहार-डालटनगंज-गढ़वा रोड-जपला-डेहरी ऑन सोन-डीडीयू-प्रयागराज-टुंडला-ईदगाह आगरा के रास्ते संतरागाछी और खातीपुरा (जयपुर) के बीच एक साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 18061/18062 का नियमित परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. इसका शुभारंभ 26.10.2026 को माननीय रेल मंत्री द्वारा उद्घाटन स्पेशल के रूप में हरी झंडी दिखाकर किया गया था. आगामी 4 नवंबर से यह ट्रेन नियमित रूप से चलाई जाएगी.

यहां देखें ट्रेन की टाइमिंग, शेड्यूल और स्टॉपेज
गाड़ी संख्या 18061/18062 संतरागाछी-खातीपुरा-संतरागाछी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का नियमित परिचालन संतरागाछी से 04.11.2026 से तथा खातीपुरा से 06.11.2026 से प्रारंभ किया जा रहा है. यह ट्रेन संतरागाछी से प्रत्येक बुधवार तथा खातीपुरा से प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी. इस नई ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण श्रेणी के 04, पेंट्रीकार का 01 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे.

संतरागाछी से खातीपुरा जाने वाली ट्रेन का समय
दिनांक 04.11.2026 से प्रत्येक बुधवार को गाड़ी संख्या 18061 संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस संतरागाछी से 14.15 बजे खुलकर 15.50 बजे खड़गपुर, 17.37 बजे टाटानगर, 22.50 बजे रांची, गुरुवार को 01.28 बजे टोरी, 01.58 बजे लातेहार, 02.35 बजे बरवाडीह, 03.13 बजे डालटनगंज, 04.10 बजे गढ़वा रोड, 05.00 बजे जपला, 06.20 बजे डेहरी ऑन सोन, 06.44 बजे सासाराम, 07.16 बजे भभुआ रोड, 08.48 बजे डीडीयू, 11.25 बजे प्रयागराज, 14.00 बजे कानपुर सेंट्रल और 18.20 बजे ईदगाह आगरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 23.00 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी.

खातीपुरा से संतरागाछी लौटने वाली ट्रेन का समय
वापसी में दिनांक 06.11.2026 से प्रत्येक शुक्रवार को गाड़ी संख्या 18062 खातीपुरा-संतरागाछी एक्सप्रेस खातीपुरा (जयपुर) से 09.15 बजे खुलकर 12.45 बजे ईदगाह आगरा, 14.05 बजे टुंडला, 18.45 बजे कानपुर सेंट्रल, 21.25 बजे प्रयागराज, शनिवार को 00.43 बजे डीडीयू, 01.38 बजे भभुआ रोड, 02.15 बजे सासाराम, 02.30 बजे डेहरी ऑन सोन, 03.28 बजे जपला, 06.00 बजे गढ़वा रोड, 06.43 बजे डालटनगंज, 07.10 बजे बरवाडीह, 07.45 बजे लातेहार, 08.43 बजे टोरी, 10.45 बजे रांची, 15.05 बजे टाटानगर और 17.30 बजे खड़गपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 19.45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement