Advertisement

गणेश चतुर्थी पर साईं बाबा को करोड़ों का चढ़ावा, भक्तों ने दान किया 54 किलो चांदी का नंदी और सोने वाली छतरी

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर में दो भक्तों ने करोड़ों रुपये की चांदी की वस्तुएं अर्पित की हैं. इनमें 54 किलो चांदी से बना नंदी और करीब 9 किलो वजन वाली चांदी की नक्काशीदार छतरी शामिल है.

1.33 crore umbrella was offered to the Saibaba temple
नितिन मिराणे
  • शिरडी ,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर में दो भक्तों ने करोड़ों रुपये की चांदी की वस्तुएं अर्पित की हैं. इनमें 54 किलो चांदी से बना नंदी और करीब 9 किलो वजन वाली चांदी की नक्काशीदार छतरी शामिल है. दोनों चढ़ावों की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 8 लाख रुपये बताई गई है. भक्तों ने विधिवत पूजा के बाद इन दोनों वस्तुओं को साईं बाबा को समर्पित किया.

आगरा के भक्त ने अर्पित किया 54 किलो चांदी का नंदी
गणेश चतुर्थी के मौके पर आगरा के एक साईं भक्त ने मंदिर में 54 किलो चांदी से बना नंदी अर्पित किया. मंदिर में सुबह नंदी की विधिवत पूजा की गई, जिसके बाद इसे साईं बाबा की मूर्ति के सामने स्थापित किया गया. इस नंदी की कीमत करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये आंकी गई है.

नंदी के सींगों पर सोने की परत चढ़ाई गई है, जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ गई है. खास बात यह है कि इस भक्त ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करने की अपील साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट से की है.

अमेरिका में रहने वाले भक्त ने दी चांदी की छतरी
वहीं अमेरिका में रहने वाले साईं भक्त चंद्रशेखर ने भी बाबा को खास चढ़ावा अर्पित किया. उन्होंने करीब 9 किलो वजन वाली चांदी की नक्काशीदार छतरी मंदिर को भेंट की है. इस छतरी पर 250 ग्राम शुद्ध सोने की कोटिंग की गई है. इसे बनवाने में करीब 75 लाख रुपये खर्च हुए हैं. छतरी की भी विधिवत पूजा की गई और इसके बाद इसे मंदिर में स्थापित किया गया. चंद्रशेखर अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में अध्ययन से जुड़े हुए हैं.

देश-विदेश से पहुंचते हैं लाखों भक्त
साईं बाबा के दर्शन के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त शिरडी पहुंचते हैं. भक्त दर्शन के बाद अपनी श्रद्धा के अनुसार मंदिर में दान और चढ़ावा अर्पित करते हैं. साईं बाबा संस्थान की ओर से दोनों भक्तों का आभार जताया गया है. गणेश चतुर्थी पर किए गए इन चढ़ावों ने एक बार फिर भक्तों की बाबा के प्रति गहरी आस्था को दिखाया है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement