Advertisement

रेलवे चला रहा है पुणे और मुंबई से बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन, गर्मी की छुट्टियों में यूपी बिहार के लोगों को यात्रा करने में मिलेगी सुविधा

गर्मी की छुट्टियां होने वाली है और इन छुट्टियों में दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में रहकर रोजी-रोटी कमाने वाले यूपी बिहार के लोग अपने घरों को वापस लौटते हैं. ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ होती है और लोगों को कंफर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है.

Summer Special Trains (File Photo- PTI)
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में काम करने वाले यूपी-बिहार के लोग घर लौटने लगते हैं. छुट्टियां शुरू होते ही हर साल की तरह इस बार भी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है, जिससे कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इस बार पुणे और मुंबई से दानापुर और समस्तीपुर के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि लोगों का सफर आसान हो सके.

पुणे-दानापुर स्पेशल: रोजाना मिलेगी ट्रेन
पुणे से दानापुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (01449) रोजाना दोपहर 3:30 बजे पुणे से खुलेगी और तीसरे दिन तड़के 2:45 बजे दानापुर पहुंचेगी. रास्ते में डीडीयू, बक्सर और आरा जैसे स्टेशनों पर ठहराव होगा.
वापसी में (01450) दानापुर से सुबह 5 बजे ट्रेन खुलेगी और अगले दिन शाम 6:15 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी.

मुंबई (लोकमान्य तिलक)-दानापुर स्पेशल
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर के लिए चलने वाली ट्रेन (01143) रोज सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी ट्रेन (01144) रात 9:30 बजे दानापुर से खुलेगी और तीसरे दिन सुबह 7:45 बजे मुंबई पहुंचेगी.

मुंबई-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल
मुंबई से समस्तीपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन (01043) हर मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे चलेगी और देर रात समस्तीपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी. वापसी में (01044) समस्तीपुर से हर गुरुवार तड़के 3 बजे ट्रेन खुलेगी और अगले दिन शाम 4:25 बजे मुंबई पहुंचेगी.

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
हर साल की तरह इस बार भी समर सीजन में घर जाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. ऐसे में ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement