Tatkal Ticket Booking Tricks Tips: हर पर्व-त्योहार में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर पर्व स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है. इसके बावजूद ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलने में काफी परेशानी होती है. दशहरा-दिवाली और छठ जैसे पर्व पर तो यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनें में टिकट पाने के लिए काफी मारामारी रहती है. कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट मिलती है तो कुछ ट्रेनों में टिकट बुकिंग रिग्रेट तक पहुंच जाती है. यदि आप भी इस साल दशहरा-दिवाली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले हैं और ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो परेशान न हों. हम आपको तत्काल टिकट बुक करने के कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं. यदि आप इसको अपनाएंगे तो कंफर्म टिकट मिल जाएगा.
आपको मालूम हो कि तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) की बुकिंग शुरू होते ही चंद मिनटों में सीटें भर जाती हैं. ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि तत्काल टिकट कंफर्म मिले तो इसके लिए आपको पहले से कुछ तैयारी करके रखनी होगी. इसमें आईआरसीटीसी पर पहले से लॉगिन करने से लेकर यात्रियों की डिटेल सेव रखने, ट्रेन की जानकारी तैयार रखने और पेमेंट का विकल्प पहले से तय करने तक कई छोटी-छोटी बातें बुकिंग के दौरान आपका समय बचा सकती हैं. तो अगर इस त्योहार पर ट्रेन से घर जाने का प्लान है और कन्फर्म टिकट के लिए तत्काल बुकिंग करने वाले हैं, तो इन आसान ट्रिक्स को जरूर जान लीजिए.
पहले से कर लें IRCTC पर लॉगिन
कन्फर्म तत्काल टिकट चाहते हैं तो तत्काल टिकट खुलने से पहले ही आईआरसीटीसी (IRCTC) पर लॉगिन कर लें. यदि आप आखिरी समय में लॉगिन करेंगे तो हो सकता है कई बार लॉगिन हो ही न या हो भी तो देरी से. यूजरनेम और पासवर्ड डालने में कुछ समय लग सकता है. यदि ऐसा होगा तो आपको कन्फर्म तत्काल टिकट मिलने में परेशानी हो सकती है क्योंकि कुछ ही मिनट में सीटें भर जाएंगी. ऐसे में पहले से IRCTC पर लॉगिन करके रखें. आपको मालूम हो कि एसी क्लास के तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10:00 बजे से और नॉन-एसी क्लास की बुकिंग सुबह 11:00 बजे शुरू होती है.
इंटरनेट कनेक्शन का रखें ध्यान
आपको मालूम हो कि तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान इंटरनेट कनेक्शन का स्थिर होना जरूरी है. यदि पेज लोड होने में बार-बार परेशानी आए या इंटरनेट बीच में धीमा हो जाए तो बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. ऐसे में टिकट बुक करने से पहले अपना इंटरनेट कनेक्शन जरूर जांच लें. मोबाइल डेटा या वाई-फाई, जो आपके लिए ज्यादा स्थिर हो, उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
सेव रखें पैसेंजर की डिटेल्स
आपको मालूम हो ऑनलाइन टिकट बुक करते समय यात्री का नाम, उम्र और जेंडर दोबारा भरने में अधिक समय लग सकता है. आपको मालूम हो कि तत्काल टिकट में यही कुछ सेकेंड महत्वपूर्ण हो सकते हैं. IRCTC में पैसेंजर मास्टर लिस्ट की सुविधा मिलती है. इसमें आप नियमित रूप से यात्रा करने वाले लोगों की जानकारी पहले से सेव कर सकते हैं. ऐसा करने से टिकट बुकिंग के दौरान यात्री का डिटेल भरने का समय बच सकता है.
पहले से तय कर लें ट्रेन
कई लोग पहले से यह तय करके नहीं रखते हैं आखिर किस ट्रेन में किस स्टेशन तक का टिकट लेना है. यदि आप चाहते हैं कि कन्फर्म तत्काल टिकट मिले तो पहले से ट्रेन और स्टेशन तय करके रखें. किसी भी हाल में तत्काल टिकट खुलने के बाद ट्रेन खोजने और फिर यह तय करने में समय न लगाएं कि किस ट्रेन से जाना है. यदि आपने पहले से अपनी यात्रा तय कर रखी है तो ट्रेन नंबर, बोर्डिंग स्टेशन और गंतव्य स्टेशन पहले ही नोट करके रखें. ऐसा करने से टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद आपको सिर्फ जरूरी जानकारी डालकर आगे बढ़ना होगा. आपको मालूम हो कि तत्काल टिकट लेने के लिए जितना कम समय सोचने में आप लगाएंगे, उतनी ही जल्दी आप बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे.
पहले से तैयार रखें पेमेंट का ऑप्शन
आपको मालूम हो कि कई बार तत्काल टिकट चुनने के बाद पेमेंट करने के दौरान परेशानी हो जाती है. ऐसे में तत्काल टिकट बुकिंग शुरू करने से पहले यह तय कर लें कि किस माध्यम से भुगतान करेंगे. आप UPI, कार्ड या उपलब्ध दूसरे पेमेंट विकल्पों में से जिस तरीके का आप नियमित इस्तेमाल करते हैं, उसे तैयार रखें. आपको मालूम हो कि तत्काल टिकट का पेमेंट करने के दौरान बार-बार नया विकल्प खोजने से समय अधिक लग सकता है. ऐसा होने पर तत्काल टिकट कंफर्म नहीं मिल सकता है.
बार-बार बैक या रिफ्रेश बटन नहीं दबाएं
तत्काल टिकट बुक करने के दौरान बार-बार बैक या रिफ्रेश बटन नहीं दबाएं. यदि पेज किसी प्रक्रिया को पूरा कर रहा है तो उसे बीच में रोकने से परेशानी हो सकती है. ऐसे में एक बार बुकिंग शुरू करने के बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के हिसाब से आगे बढ़ें और बिना जरूरत पेज को रिफ्रेश न करें.
टिकट बुक होने के बाद एक बार सारी जानकारी जरूर करें चेक
तत्काल टिकट बुक करने के बाद एक बार सारी जानकारी जरूर चेक कर लें. आप ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख, बोर्डिंग स्टेशन, पीएनआर और यात्रियों की जानकारी ध्यान से जांच लें. यदि टिकट में किसी जानकारी को लेकर गलती दिखाई दे तो समय रहते उसके नियमों के मुताबिक जरूरी कदम उठाएं. आपको मालूम हो कि जल्दबाजी में टिकट बनने के बाद बिना जानकारी देखे यात्रा करने के दौरान परेशानी हो सकती है. आपको मालूम हो कि ऊपर बताए गए इन ट्रिक्स से टिकट मिलने की हमेशा गारंटी नहीं होती, क्योंकि उपलब्ध सीटों और उस समय की मांग पर भी बुकिंग निर्भर करती है.