Indian Railways
Indian Railways
देश की लाइफ लाइन कही जाने वाली भारतीय रेल के सफर को आसान बनाने के लिए त्योहारों के सीजन में भारतीय रेलवे हर साल रेगुलर ट्रेनों के साथ-साथ स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन करती है, ताकि देश के अलग-अलग हिस्से में रहने वाले लोग आसानी से इन त्योहारों को मनाने के लिए अपने घरों तक पहुंच सके और त्योहार मना कर वापस अपने कामकाज पर जा सकें. इसी के मध्य नजर इस साल भी आगामी दुर्गा पूजा दिवाली और छठ पूजा में होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा अलग-अलग रेल रूट पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.
5 जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला-
रेलवे ने 5 जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है, जो पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्राधिकार से होकर गुजरेंगी. इन ट्रेनों के प्रचलन से दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और गुजरात की तरफ से यूपी बिहार आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. इन ट्रेनों के परिचालन के संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों में होने वाली संभावित भीड़ के मध्य नजर भारतीय रेलवे लगातार पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा कर रही है. इसी क्रम में इन पांच जोड़ी ट्रेनो को चलाने का फैसला किया गया है. उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के परिचालन से दुर्गा पूजा दीपावली और छठ पूजा में लोगों को सफर करने मे सुविधा मिलेगी.
स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट-
05085 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 08 फेरों के लिये किया जायेगा. 05085 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से 13.05 बजे प्रस्थान कर मशरख से 14.02 बजे, दिघवा दुबौली से 14.24 बजे, थावे से 15.55 बजे, पडरौना से 17.02 बजे, रामकोला से 17.18 बजे, कप्तानगंज से 17.47 बजे, गोरखपुर से 19.20 बजे, खलीलाबाद से 20.05 बजे, बस्ती से 20.33 बजे, गोंडा से 22.05 बजे, बुढ़वल से 23.22 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 01.20 बजे, शाहजहाँपुर से 03.07 बजे, बरेली से 04.10 बजे, मुरादाबाद से 05.50 बजे तथा गाज़ियाबाद से 09.10 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 09.40 बजे पहुँचेगी.
वापसी यात्रा में, 05086 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 10.50 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 11.30 बजे, मुरादाबाद से 14.26 बजे, बरेली से 15.40 बजे, शाहजहाँपुर से 16.37 बजे, सीतापुर से 18.50 बजे, बुढ़वल से 20.32 बजे, गोंडा से 21.45 बजे, बस्ती से 23.12 बजे, खलीलाबाद से 23.40 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.35 बजे, कप्तानगंज से 01.45 बजे, रामकोला से 02.12 बजे, पडरौना से 02.34 बजे, थावे से 04.30 बजे, दिघवा दुबौली से 05.30 बजे तथा मशरख से 05.52 बजे छूटकर छपरा 07.00 बजे पहुँचेगी. इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे.
जोधपुर मऊ स्पेशल ट्रेन-
04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन जोधपुर से 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा मऊ से 06 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 09 फेरों के लिये किया जायेगा.04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को जोधपुर से 17.00 बजे प्रस्थान कर पीपाड़ रोड से 17.40 बजे, गोटन से 18.20 बजे, मेड़ता रोड से 18.55 बजे, रेन से 19.04 बजे, डेगाना से 19.32 बजे, मकराना से 20.08 बजे, कूचामन सिटी से 20.24 बजे, नावा सिटी से 20.55 बजे, फुलेरा से 22.02 बजे, जयपुर से 23.10 बजे, दूसरे दिन बाँदीकुई से 00.55 बजे, मण्डावर महुआ रोड से 01.21 बजे, खेड़ली से 01.39 बजे, नदबई से 01.56 बजे, भरतपुर से 02.25 बजे, मथुरा जं. से 04.10 बजे, हाथरस सिटी से 04.55 बजे, कासगंज से 06.05 बजे, फर्रुखाबाद से 08.15 बजे, कन्नौज से 09.17 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12.01 बजे, ऐशबाग से 13.30 बजे, बादशाहनगर से 14.08 बजे, अयोध्या कैंट से 16.35 बजे, अयोध्या धाम जं. से 17.02 बजे, शाहगंज से 20.55 बजे, खोरासन रोड से 21.52 बजे, आजमगढ़ से 22.35 बजे तथा मुहम्मदाबाद से 23.04 बजे छूटकर मऊ 23.40 बजे पहुँचेगी.
वापसी यात्रा में, 04824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 06 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को मऊ से 04.00 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 04.32 बजे, आजमगढ़ से 05.05 बजे, खोरासन रोड से 05.47 बजे, शाहगंज से 07.05 बजे, अयोध्या धाम जं. से 08.32 बजे, अयोध्या कैंट से 09.00 बजे, बादशाहनगर से 11.28 बजे, ऐशबाग से 12.15 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.55 बजे, कन्नौज से 15.05 बजे, फर्रुखाबाद से 16.12 बजे, कासगंज से 18.00 बजे, हाथरस सिटी से 19.05 बजे, मथुरा जं. से 20.30 बजे, भरतपुर से 22.10 बजे, नदबई से 22.35 बजे, खेड़ली से 22.52 बजे, मण्डावर महुआ रोड से 23.35 बजे, दूसरे दिन बाँदीकुई से 00.32 बजे, जयपुर से 02.25 बजे, फुलेरा से 03.25 बजे, नावा सिटी से 03.59 बजे, कूचामन सिटी से 04.13 बजे, मकराना से 04.27 बजे, डेगाना से 05.15 बजे, रेन से 05.54 बजे, मेड़ता रोड से 06.15 बजे, गोटन से 06.35 बजे तथा पीपाड़ रोड से 07.12 बजे छूटकर जोधपुर 08.40 बजे पहुँचेगी.
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे.
मऊ-अंबाला स्पेशल ट्रेन-
05301/05302 मऊ-अम्बाला कैंट-मऊ वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन मऊ से 01 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा अम्बाला कैंट से 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 09 फेरों के लिये किया जायेगा.05301 मऊ-अम्बाला कैंट साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से 04.40 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 05.12 बजे, भटनी से 05.52 बजे, देवरिया सदर से 06.22 बजे, गोरखपुर से 07.50 बजे, बस्ती से 08.56 बजे, मनकापुर से 09.52 बजे, गोंडा से 10.18 बजे, सीतापुर से 14.30 बजे, बरेली से 17.02 बजे, मुरादाबाद से 18.35 बजे, गाज़ियाबाद से 22.10 बजे, दिल्ली से 23.05 बजे, सोनीपत से 23.59 बजे तथा दूसरे दिन पानीपत से 01.50 बजे छूटकर अम्बाला कैंट 03.55 बजे पहुँचेगी.
वापसी यात्रा में, 05302 अम्बाला कैंट-मऊ साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को अम्बाला कैंट से 05.45 बजे प्रस्थान कर पानीपत से 07.27 बजे, सोनीपत से 08.07 बजे, दिल्ली से 09.32 बजे, गाज़ियाबाद से 10.50 बजे, मुरादाबाद से 13.53 बजे, बरेली से 15.15 बजे, सीतापुर से 19.00 बजे, गोंडा से 21.45 बजे, मनकापुर से 22.14 बजे, बस्ती से 23.17 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.35 बजे, देवरिया सदर से 02.12 बजे, भटनी से 02.30 बजे तथा बेलथरा रोड से 03.12 बजे छूटकर मऊ 04.30 बजे पहुँचेगी. इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे.
वडोदरा गोरखपुर स्पेशल ट्रेन-
09111/09112 वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन वडोदरा से 05 अक्टूबर से 23 नवम्बर,2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा गोरखपुर से 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा. 09111 वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 05 अक्टूबर से 23 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को वडोदरा से 19.00 बजे प्रस्थान कर गोधरा से 20.10 बजे, रतलाम से 22.45 बजे, दूसरे दिन कोटा से 02.45 बजे, सवाई माधोपुर से 04.20 बजे, गंगापुर सिटी से 05.05 बजे, भरतपुर से 07.10 बजे, ईदगाह आगरा से 07.50 बजे, टुण्डला से 09.25 बजे, शिकोहाबाद से 10.02 बजे, मैनपुरी जं. 11.05 बजे, फर्रूखाबाद से 12.50 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 16.20 बजे, ऐशबाग से 18.10 बजे, बाराबंकी से 19.15 बजे, गोण्डा से 20.40 बजे तथा बस्ती से 22.10 बजे छूटकर गोरखपुर 23.30 बजे पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में 09112 गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर,2026 तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 06.07 बजे, गोण्डा से 07.30 बजे,बाराबंकी से 09.00 बजे, ऐशबाग से 10.40 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 12.25 बजे, फर्रूखाबाद से 15.10 बजे, मैनपुरी 16.37 बजे, शिकोहाबाद से 17.49 बजे, टुण्डला से 19.05 बजे, ईदगाह आगरा से 20.10 बजे, भरतपुर से 21.22 बजे, गंगापुर सिटी से 22.33 बजे, सवाई माधोपुर से 23.08 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.35 बजे, रतलाम
से 04.25 बजे तथा गोधरा से 07.17 बजे छूटकर वडोदरा से 08.35 बजे पहुंचेगी.
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04,वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06,शयनयान श्रेणी के 06 तथा पेन्ट्रीकार के 01 कोच सहित 22 कोच लगाये जायेंगे. लखनऊ स्टेशन पर आर.एल.डी.ए. द्वारा ब्लॉक लिए जाने कारण यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलाई जायेगी.मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव लखनऊ स्टेशन पर नहीं रहेगा.
झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन-
04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. से 07 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को तथा आसनसोल से 08 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार को 16 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा.04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-आसनसोल द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 07 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. से 09.20 बजे प्रस्थान कर उरई से 11.45 बजे, पुखरायाँ से 12.52 बजे, गोविन्दपुरी से 15.25 बजे, फतेहपुर से 16.22 बजे, प्रयागराज जं. से 18.10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19.15 बजे, बनारस से 20.30 बजे, वाराणसी जं. से 20.50 बजे, औंड़िहार से 21.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 22.50 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.10 बजे, सुरेमनपुर से 01.32 बजे, छपरा से 04.50 बजे, हाजीपुर से 06.02 बजे, शाहपुर पटोरी से 06.47 बजे, बरौनी से 08.05 बजे, किऊल जं. से 10.02 बजे, झाझा से 11.40 बजे, जसीडीह से 12.37 बजे, मधुपुर से 13.04 बजे तथा चित्तरंजन से 13.45 बजे छूटकर आसनसोल 14.45 बजे पहुँचेगी.
वापसी यात्रा में, 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 08 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार को आसनसोल से 17.10 बजे प्रस्थान कर चित्तरंजन से 17.36 बजे, मधुपुर से 18.15 बजे, जसीडीह से 18.42 बजे, झाझा से 20.55 बजे, किऊल जं. 21.57 बजे, बरौनी से 22.50 बजे, शाहपुर पटोरी से 23.47 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 01.22 बजे, छपरा से 02.40 बजे, सुरेमनपुर से 03.22 बजे, बलिया से 03.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 05.00 बजे, औंड़िहार से 05.42 बजे, वाराणसी जं. से 06.40 बजे, बनारस से 07.05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 08.07 बजे, प्रयागराज जं. से 09.45 बजे, फतेहपुर से 11.37 बजे, गोविन्दपुरी से 13.45 बजे, पुखरायाँ से 14.52 बजे तथा उरई से 15.40 बजे छूटकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. 19.10 बजे पहुँचेगी.इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे.
ये भी पढ़ें: