Advertisement

तत्काल टिकट के लिए भी ट्रेनों में मारामारी, खेसारी लाल से क्रांति प्रकाश झा तक ने रेलवे से पूछा- घर कैसे पहुंचेंगे लोग

एक्टर खेसारी लाल यादव और क्रांति प्रकाश झा ने रेलवे से छठ के मौके पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की अपील की है. इन कलाकारों ने टिकटों की किल्लत और तत्काल बुकिंग में आ रही परेशानी पर भी सवाल उठाए हैं.

Khesari Lal Yadav, Kranti Prakash Jha
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

छठ नजदीक आते ही बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है. नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है और तत्काल टिकट के लिए भी यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने रेलवे से एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाने की मांग की है.

एक्टर खेसारी लाल यादव और क्रांति प्रकाश झा ने रेलवे से छठ के मौके पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की अपील की है. इन कलाकारों ने टिकटों की किल्लत और तत्काल बुकिंग में आ रही परेशानी पर भी सवाल उठाए हैं. सेलेब्स ने छठ महापर्व से पहले केंद्र और राज्य दोनों सरकार से इस मुद्दे पर रिक्वेस्ट की है और एक स्पेशल ट्रेन की अर्जी लगाई है ताकि सभी अपने-अपने घर आ सकें

खेसारीलाल ने कहा- ट्रेन में टिकट नहीं, फ्लाइट का किराया भी महंगा
भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने 31 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज जारी कर केंद्र और बिहार सरकार से मदद मांगी थी. उन्होंने भोजपुरी अंदाज में लिखा, 'तनी रहम करीं महाराज...'. खेसारी ने कहा कि छठ पर हर पूर्वांचली का सपना होता है कि वह अपने गांव जाए, लेकिन ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहे और फ्लाइट का किराया भी बहुत ज्यादा हो गया है.

 

खेसारी लाल यादव ने कहा, अब तो केंद्र और राज्य दोनों जगह राउर ही राज बा फिर भी बहाना देम तो कैसे भरोसा जागी? जल्दी एकर समाधान निकाली ये देवता। छठी माई बहुत दुआ दिहन

क्रांति प्रकाश झा ने भी उठाई आवाज
खेसारी लाल के अलावा एक्टर क्रांति प्रकाश झा ने भी रेलवे से छठ के मौके पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की अपील की है. इन कलाकारों ने घर लौटने वाले लोगों की परेशानी को सामने रखा है.

 

दरअसल, बिहार और पूर्वांचल के लाखों लोग दिल्ली-NCR, मुंबई, गुजरात, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में नौकरी और मजदूरी करते हैं. छठ के मौके पर ये लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए गांव लौटना चाहते हैं. लेकिन टिकटों की कमी के कारण कई लोगों को आखिरी समय तक यात्रा का इंतजाम नहीं हो पाता.

तत्काल टिकट के लिए भी करनी पड़ रही मशक्कत
जिन यात्रियों को पहले से कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाया है, वे तत्काल टिकट के भरोसे हैं. लेकिन तत्काल बुकिंग में भी सीटों की सीमित संख्या और यात्रियों की ज्यादा मांग के कारण टिकट मिलना आसान नहीं है. कई बार बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों में सीटें भर जाती हैं.

रेलवे ने चलाई हैं स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. उत्तर रेलवे ने दिल्ली-NCR से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए भी अतिरिक्त सेवाएं शुरू की हैं. पूर्व रेलवे ने भी जयनगर, बलिया और गोरखपुर जैसे रूटों पर विशेष ट्रेनें घोषित की हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement