नैनीताल-शिमला की भीड़ छोड़ें, इन 5 ऑफबीट जगहों पर 1500 रुपए में परिवार संग उठाएं लुत्फ

अप्रैल के महीने में घूम सकते हैं इन जगहों पर. यहां रहना, खाना-पीना सब कुछ है किफायती खास कर अगर परिवार के साथ घूमने जाते हैं.

जीरो बैली
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

अप्रैल की महीना शुरू हो गया है, और अगर आप भी कहीं घूमने का सोच रहे हैं तो आप इन जगहों का रूख कर सकते हैं. गर्मियों में यह जगह किसी राहत से कम नहीं है. यह जगह देखने में जितने सुंदर हैं, उतनी ही यहां भीड़ कम देखने को मिलती है. दूसरे जगहों के मुकाबले इन जगहों पर घूमने का खर्च भी काफी पॉकेट फ्रेंडली है. अगर यहां आप चले जाएंगे तो बार-बार घूमने का प्लेन बनाएंगे. 

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
जीरो वैली उत्तर-पूर्व भारत के सबसे खूबसूरत और अरुणाचल प्रदेश के सबसे पुराने शहर में एक है. लेकिन ये जगह टूरिस्ट द्वारा कम-देखे जाने वाले हिल स्टेशन में से एक है. हालांकि इसकी खूबसूरती बाकी जगहों जैसी ही खूबसूरत है और यहां सूर्योदय का नजारा देखने लायक होता है.  बांस के घर, हरी-भरी घाटियां और अपतानी जनजाति की अनोखी संस्कृति इसे बेहद खास बनाती है. अप्रैल में यहां का मौसम सुहावना रहता है और खर्च भी काफी कम पड़ता है. आपको यहां घूमने, रहने और खाने पीने का कॉस्ट 1500 से 2000 रुपए प्रतिदिन तक पड़ सकता है परिवार समेत. 

तवांग, अरुणाचल प्रदेश
अगर आप भीड़ से दूर शांत पहाड़, मठ और झीलें देखना चाहते हैं तो तवांग आपके लिए एक खूबसूरत हिल स्टेशन साबित हो सकता है. यहां की झीलें और तवांग मोनेस्ट्री दिल जितने का कोई मौका नहीं छोड़ती. अप्रैल का महीना यहां घूमने का सबसे अच्छा टाइम है. यहां का बजट आपको करीब 2000 से 2500 रुपए प्रतिदिन पड़ सकता है.

वलपरई, तमिलनाडु
वलपरई दक्षिण भारत का एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिसे अभी भी ज्यादातर लोग नहीं जानते. यहां की खूबसूरती चाय बागानों, घने जंगलों और शांत पहाड़ियों में बसती है. ठंडक और पहाड़ियों में बहती ताजी हवा का एहसास आपको एक अनोखा एक्पीरियंस देगा.  सिंघा फॉल्स, शोलयर डैम और एलीफेंट क्रॉसिंग पॉइंट टूरिस्ट्स को काफी आकर्षित करते हैं.  जबकि यहां घूमने का बजट भी काफी किफायती पड़ सकता है. 1500 से 2000 रुपए प्रति दिन में रहना और घूमना दोनों इस जगह पर मुमकिन है. 

चिकमगलूर, कर्नाटक
अगर आप प्रकृति के साथ-साथ थोड़ा एडवेंचर भी चाहते हैं, तो चिकमगलूर आपके लिए बिल्कुल ठीक है. यहां के कॉफी प्लांटेशन, बादलों से ढके पहाड़ और शांत ट्रेकिंग रूट इसे बेहद खास बनाते हैं. अप्रैल में यहां की हरियाली खीली हुई होती है और मौसम इतना सुहावना कि ट्रेकिंग से लेकर साइटसीइंग करने में मजा आता है.  यह जगह मनाली या ऊटी जितनी पॉपुलर नहीं, इसलिए भीड़ भी काफी कम देखने को मिलती है, लेकिन शांत वक्त बिताने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यहां आप 1800 से 2500 प्रतिदिन में आराम से फैमिली ट्रिप इंजॉय कर सकते हैं.

भीमताल, उत्तराखंड
अगर आप नैनीताल की भीड़ से बचते हुए उसी तरह की शांति और झीलों का मजा लेना चाहते हैं, तो भीमताल एक बेहतरीन विकल्प है. यह झील नैनीताल से थोड़ी दूर है लेकिन उसकी तुलना में बड़ी और शांत है. यहां के झिल का पानी एकदम साफ नजर आता है और चारों ओर की हरियाली किसी तस्वीर जैसी खूबसूरत होती है. यहां रहना-खाना भी नैनीताल की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है. 1200 से 2000 रुपए प्रतिदिन में पूरा परिवार आराम से यहां घूम सकता है.

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED