Advertisement

Best Places to Visit in September: कम पैसे में जन्नत का मजा! सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट रहेंगी भारत की ये 10 जगहें, खूबसूरत नजारे देख मजा आ जाएगा

Budget Family Trip: यदि आप सितंबर महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आज आपको भारत की 10 खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं. यहां के नजारे देख आपको मजा आ जाएगा. विदेश के मुकाबले आप एकदम कम बजट में इन जगहों का दीदार कर सकते हैं. आप अकेले, दोस्त या अपने परिवार के साथ इन जगहों की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं. 

Best places to visit in September
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

Best Places in India: घूमने-फिरने के लिए सितंबर का महीना काफी अच्छा माना जाता है. इस समय बारिश कम होने लगती है और हर तरफ हरियाली रहती है. यदि आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आज आपको भारत की 10 खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं. यहां के नजारे देख आपको मजा आ जाएगा. विदेश के मुकाबले आप एकदम कम बजट में इन जगहों का दीदार कर सकते हैं. आप अकेले, दोस्त या अपने परिवार के साथ इन जगहों की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं. 

1. शिमला
आपको मालूम हो कि शिमला हिमाचल प्रदेश के सबसे फेमस हिल स्टेशनों में से एक है. आप यहां सितंबर महीने में घूमने का प्लान बना सकते हैं. सितंबर में यहां मौसम सुहावना रहता है और भीड़ भी बाकी महीनों की अपक्षा काफी कम रहती है. यहां आप मॉल रोड घूम सकते हैं और ब्रिटिश दौर की इमारतों को देख सकते हैं.  आप पहाड़ों के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं. यदि आप शांत माहौल में प्रकृति और पहाड़ों की खूबसूरती का लुत्फ उठाने चाहते हैं तो सितंबर में यहां घूमने जरूर जाइए. 

2. मसूरी
आपको मालूम हो कि उत्तराखंड के मसूरी को क्वीन ऑफ हिल्स कहा जाता है. आप सितंबर में यहां घूमने जा सकते हैं. मसूरी की पहाड़ियां, किंग्स वे व्यू और लैंड्सडाउन हिल्स का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा. मसूरी में वॉकिंग ट्रेल्स और झरनों के पास समय बिताना बहुत अच्छा लगता है. 

3. नैनीताल
उत्तराखंड का नैनीताल एक पहाड़ी शहर है. यह शहर झीलों के लिए प्रसिद्ध है. यहा की स्लो शाम और झील में बोटिंग काफी यादगार अनुभव देती है. यहां की ठंडी हवाएं और शांत वातावरण तनाव को कम कर देती हैं. आप सितंबर में नैनीताल घूमने का प्लान बना सकते हैं.

4. कश्मीर
यदि आपको धरती पर कहीं स्वर्ग देखना है तो सितंबर में कश्मीर घूम आओ. आप जिंदगी भर यहां के नजारे नहीं भूलेंगे. यहां की खूबसूरत वादियां, पेड़-पौधे, झरने, बर्फ की चादर, देवदार और ऊंचे पेड़ों से भरे घने जंगल आपका मन मोह लेंगे. 

5. ऊटी
आप सितंब के महीने में तमिलनाडु का ऊटी घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां कि ठंडी हवाएं, हरी-भरी पहाड़ियों और शांत माहौल आपको काफी सकून देंगी. ऊटी में बॉटनिकल गार्डन घूमने, ऊटी झील में बोटिंग करने और मशहूर नीलगिरी माउंटेन रेलवे की सवारी का मजा लिया जा सकता है. कपल्स और नेचर लवर्स के लिए यह अच्छी जगह हो सकती है.

6. मुन्नार
आप सितंबर महीने में केरल के मुन्नार घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां की पहाड़ियां बारिश के बाद हरियाली से भर जाती हैं. यहां के चाय के बागान, धुंध से ढकी पहाड़ियां और खूबसूरत घाटियां आपका मन मोह लेंगी. यदि आप प्रकृति और शांत वातावरण पसंद करते हैं तो यह शानदार विकल्प है. 

7. कालिम्पोंग
यदि आप भीड़भाड़ से दूर एकदम शांत जगह पर सितंबर महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए पश्चिम बंगाल का कालिम्पोंग शानदार विकल्प है. पहाड़ों के बीच स्थित यह शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां आप बौद्ध मठ, पुराने चर्च, चाय के बागान और तिब्बती हस्तशिल्प का अवलोकन कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि पक्षियों को देखने का शौक रखने वालों के लिए भी कालिम्पोंग बेस्ट जगह है.

8. बूंदी
आप सितंबर महीने में राजस्थान के बूंदी घूमने का प्लान बना सकते हैं. सितंबर में यहां का मॉनसून सुहावना हो जाता है. आप बूंदी में ऐतिहासिक किले, महल, बावड़ियां और झीलें देख सकते हैं. आप राजस्थान के जयपुर, अजमेर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं.

9. दार्जिलिंग
पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग हिमालय की गोद में बसा एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है. आप सितंबर में यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं. आप दार्जिलिंग में चाय बागानों और हरे-भरे पहाड़ों का दीदार कर सकते हैं. आप यहां टॉय ट्रेन की सैर, टाइगर हिल से सूर्योदय देख सकते हैं. ये ट्रेकिंग और नेचर लवर्स के लिए आदर्श स्थान है.

10. ऋषिकेश
आप सितंबर महीने में उत्तराखंड के ऋषिकेश घूमने का प्लान कर सकते हैं. यह ट्रैवल प्रेमियों के लिए शानदार जगह है. ऋषिकेश में घूमने-फिरने के लिए काफी सारी जगहें हैं. गंगा का सुंदर किनारा पर आप फोटोग्राफी कर सकते हैं. लक्ष्मण झूला, राम झूला और रिवर राफ्टिंग के साथ ही गंगा जी की आरती देख सकते हैं. यहां पर आश्रम में समय बिताकर आपके मन को शांति मिलेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement