Advertisement

Vande Bharat Sleeper Train: यात्रीगण ध्यान दें! वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया तय, जानें कितने देने होंगे रुपए 

Vande Bharat Sleeper Train Fare: पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का परिचालन हावड़ा से कामाख्या के बीच किया जाएगा. यह ट्रेन 958 किलोमीटर लंबे हावड़ा-कामाख्या रूट पर चलेगी. प्रीमियम श्रेणी की इस ट्रेन का किराया तय कर दिया गया है. आइए जानते हैं कितना किराया देना होगा. 

Vande Bharat Sleeper Train (Photo:PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST

भारतीय रेलवे जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है. पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का परिचालन हावड़ा से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच किया जाएगा. यह ट्रेन 958 किलोमीटर लंबे हावड़ा-कामाख्या रूट पर चलेगी. प्रीमियम श्रेणी की इस ट्रेन के किराए को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

कितना देना होगा किराया
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तृतीय वातानुकूलित (3AC) श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2299 रुपए निर्धारित किया गया है. हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 1334 रुपए और हावड़ा से मालदा टाउन के लिए 960 रुपए किराया देना होगा.

1AC के लिए देने होंगे इतने रुपए
द्वितीय वातानुकूलित (2AC) श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2970 रुपए होगा. इसी श्रेणी में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए किराया 1724 रुपए और हावड़ा से मालदा टाउन के लिए 1240 रुपए किराया तय किया गया है. प्रथम वातानुकूलित (1AC) श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 3640 रुपए होगा, जबकि हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 2113 रुपए और हावड़ा से मालदा टाउन के लिए 1520 रुपए चुकाने होंगे.

टिकट पर 5 प्रतिशत जीएसटी का भी करना होगा भुगतान 
कामाख्या से मालदा टाउन के बीच तृतीय वातानुकूलित श्रेणी में किराया 1522 रुपए, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी में 1965 रुपए और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी में 2409 रुपए निर्धारित किया गया है. वहीं, कामाख्या से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का किराया 962 रुपए, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 1243 रुपए और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 1524 रुपए होगा. इसके अलावा यात्रियों को टिकट पर 5 प्रतिशत जीएसटी का भी भुगतान करना होगा. भारतीय रेल की इस प्रीमियम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में किराया निर्धारण के लिए न्यूनतम दूरी 400 किलोमीटर तय की गई है.

यात्रियों को सिर्फ कन्फर्म टिकट ही कराया जाएगा मुहैया 
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में थर्ड एसी के 11 कोच, सेकेंड एसी के चार कोच और फर्स्ट एसी का एक कोच होगा. इसमें कुल 823 बर्थ रहेंगी. थर्ड एसी में 611 सीटें, सेकेंड एसी में 188 सीटें और फर्स्ट एसी में 24 सीटें होंगी. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में वीआईपी या इमरजेंसी कोटा नहीं होगा. इतना ही नहीं, रेलवे के वरिष्ठ और सीनियर अधिकारी भी वंदे भारत स्लीपर पर अपने पास से यात्रा करने के अधिकारी नहीं होंगे. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को केवल कन्फर्म टिकट ही मुहैया कराया जाएगा. इससे वेटिंग लिस्ट की झंझट खत्म हो जाएगी. इस ट्रेन में आरएसी टिकट भी नहीं मिलेगा. इस ट्रेन में यात्रा करने वालों को स्थानीय भोजन मुहैया कराया जाएगा. 

(पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement