IRCTC TOURISIM PACKAGE
IRCTC TOURISIM PACKAGE
अगर आप फरवरी के महीने में धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. 9 दिन और 10 रात का यह टूर पैकेज 5 फरवरी से 14 फरवरी तक संचालित किया जाएगा. ताजनगरी आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा शुरू होने वाले इस टूर पैकेज में गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या की यात्रा शामिल है.
किन जगहों का कर सकते हैं भ्रमण
इस यात्रा के दौरान विष्णुपद मंदिर गया, पुरी का जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क का सूर्य मंदिर कोलकाता मे गंगासागर, जसीडीह मे बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या में श्री राम मंदिर, हनुमानगढ़ी का भ्रमण कराया जायेगा. श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की सं. 767 है. जिसमे 2 एसी में कुल 49 सीटें,3 एसी में कुल 70 सीटें और स्लीपर क्लास में कुल 648 सीटें निर्धारित की गई हैं. इस यात्रा के दौरान ट्रेन पकड़ने और उतरने की सुविधा आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और बनारस स्टेशनो पर की गई है. इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है.
जानिए कितना देना होगा पैसा
इकोनामी श्रेणी में ठहरने पर पैकेज का दाम 19110/- रुपए प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 17950/- रुपए है. जिसमे स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर शेयरिंग नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी.
स्टैंडर्ड श्रेणी में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 31720/- रुपए प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 30360/- रुपए है. जिसमे 3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग - पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई है.
कम्फर्ट श्रेणी में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 41980/- रुपए प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 40350/- रुपए है. जिसमे 2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी.
इस तरह करें बुकिंग
इस टूर पैकेज के संदर्भ में जानकारी देते हुए IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी. उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित IRCTC कार्यालय एवं IRCTC की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. इसके साथ ही इस यात्रा सेवा में LTC और EMI की सुविधा भी उपलब्ध है. ईएमआई की सुविधा IRCTC पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है.
9236391908, 8287930908, 9305111763, 8595924294, 8595924299, 8287930926, 8595924293
ये भी पढ़ें
ये भी देखें