Tourist Guide: भारत के वह सपनों से सुंदर शहर... जहां हर कोई जीवन में एक बार जरूर जाना चाहेगा

जानें उन शहर के बारे में जो कल की धरोहर और आज की रंगत से मिल कर भी वैसे ही मुसकुरा रहे हैं और पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ खिच रहे हैं.

Goa
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST

जरूर किसी ने अंतरिक्ष से भारत को देखा होगा और इस धरती की खूबसूरती से इतना प्रभावित हो गया होगा कि उसने लिख दिया 'सारे जहां से अच्छा, हिन्दुस्तान हमारा'. भारत एक मात्र ऐसी जगा होगी जहां अलग रंग, खान-पान, पहनावा, भाषा और लोग एक साथ रहते हैं और यही हमारी ताकत है. 

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, और हर प्रदेश की खूबसूरती अलग ही चमकती है. भारत का कोई कोना ऐसा नहीं है जहां प्रकृति सांस न लें और चमके न. अगर आप नॉर्थ में हिमालय को देखने जाएंगे तो आपको नॉर्थ ईस्ट की चाय की बागान पुकारेगी. चाय की बागान से मन नहीं ही भरेगा, तब तक केरल का मानसून आपको अपनी तरफ खिचेगा. मानसून से ठहरेंगे तो कश्मीर की झिल आपके स्वागत के लिए तैयार हो जाएगी. मतलब आप घूमते-घूमते थक जाएंगे, लेकिन भारत की सुंदरता खत्म नहीं होगी. आज हम आपको उन ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने का सपना हर भारतीय का होता है.  

धरती का स्वर्ग कश्मीर
कश्मीर को यूं ही 'धरती का स्वर्ग' नहीं कहा जाता. यहां की बहती नदियां, ठंडी हवा, हरी घाटियां और दूर तक फैले नजारे, घर में टंगे किसी पेंटिंग जैसे लगते हैं. जिसको किसी कलाकार ने अपनी कलपना से सजाया हो. नेचर प्रेमियों के लिए यह जगह बेहद खास है. हर मौसम में कश्मीर का रंग अलग दिखता है, लेकिन वसंत और गर्मियों में इसकी सुंदरता अपने चरम पर होती है. हालांकि अगर आप बर्फ प्रेमी हैं, तो आपके लिए ठंड में कश्मीर जाना सबसे अच्छा है. 


रंगों और इतिहास की आवाज जयपुर 
जयपुर, जिसे पिंक सिटी भी कहा जाता है, पुरानी विरासत और आधुनिक जीवन का एक खूबसूरत मेल है. यहां के किले, महल, बाजार और स्थानीय खाना हर यात्री को आकर्षित करते हैं. पारंपरिक संस्कृति और आज का माहौल इस शहर को अलग ही तरह से सजा देता है. इस जगह पर गरमी ज्यादा होती है, इस लिए अक्टूबर से मार्च यहां घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है. 


लहरों के बीच बसा गोवा
गोवा का नाम आते ही समुद्र, रेत और खुला आसमान याद आता है. यहां के बीच, चर्च, स्वादिष्ट समुंदरी खाना और नाइटलाइफ, इसे दोस्तों और परिवार के बीच लोकप्रिय बनाते हैं. ढलते सूरज के साथ गोवा का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है. ये जगह भी अक्टूबर से मार्च के बीच घूमने वाली है.


पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी 
हिमालय की तलहटी में बसा मसूरी शांत और हराभरा हिल स्टेशन है. बर्फ से ढकी चोटियों का दृश्य, ठंडी हवा और सुकून भरा माहौल इसे कपल के लिए और खूबसूरत बना देता है. प्रकृति के करीब समय बिताने वालों के लिए यह जगह बेहतरीन है. अगर बर्फ पसंद करते हैं, तो यहां सितंबर से जून के बीच जाएं. 


कपल की फेवरेट जगह शिमला 
शिमला अपनी खूबसूरती, मॉल रोड और एडवेंचर पसंद करने वालों के बीच जाना जाता है. गर्मी से राहत चाहिए या सर्दियों की बर्फबारी का मजा, दोनों मौसम के लिए यह जगह शानदार है. खासकर नए जोड़ों के बीच यह बहुत लोकप्रिय है. इस जगह को देख कर लगता है कोई मॉडर्न पेंटर में इसकी रचना की होगी. आप यहां अक्टूबर से जून के बीच जा सकते हैं. 

अध्यात्म और रोमांच का शहर ऋषिकेश
ऋषिकेश में शांति और रोमांच का अनोखा मेल देखने को मिलता है. योग और ध्यान के लिए मशहूर यह शहर एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी खास है. यहां रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग जैसी गतिविधियां दिल की धड़कन बढ़ा देती हैं. मतलब यूं कहें कि कोई भी यहां चला जाए, ये शहर सबको अपना लेता है. यहां आप सितंबर से अप्रैल के बीच जरूर जाएं.

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED