Advertisement

1AC ट्रेन या फ्लाइट? किराया एक जैसा हो... तो किसमें सफर करना ज्यादा फायदेमंद, जानें पूरा हिसाब

अगर आप किसी जगह ट्रैवल करने की सोच रहे हैं, और फ्लाइट और ट्रेन के 1AC का किराया दोनों ही बराबर है, तो मन में सवाल पैदा हो सकती है कि आखिर किससे ट्रैवल करें. जहां फ्लाइट जल्दी पहुंचाती है, तो वहीं ट्रेन प्राइवेसी देती है. ऐसे में फैसला लेना मुश्किल हो जाता है.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

अक्सर जब कभी लंबी दूरी का सफर तय करना हो तो लोग ट्रेन और फ्लाइट दोनों में से किसी को भी चुन लेते हैं. यहां तक कि कई बार तो  1AC ट्रेन का किराया और फ्लाइट की टिकट की कीमत लगभग बराबर हो जाती है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर किससे सफर करना ज्यादा सही रहेगा, वो भी जब दोनों का किराया बराबर ही है. इसका जवाब सिर्फ किराए पर डिपेंड नहीं करता. इसमें यात्रा का समय, सामान, आराम और आपकी जरूरत भी देखी जाती है.

ज्यादा लगैज के लिए 1AC हो सकता है बेहतर

अगर आपके पास सफर के दौरान ज्यादा सामान है तो 1AC ट्रेन आपके लिए बेहतर हो सकती है. दरअसल फ्लाइट में सामान ले जाने की एक तय सीमा होती है और उससे ज्यादा सामान होने पर ज्यादा पैसा देना पड़ता है. ट्रेन के सफर में भी एक तय सीमा होती है. लेकिन ट्रेन में सामान की सीमा प्लेन से मुकाबले ज्यादा रहती है.

प्राइवेसी चाहिए तो चुनें 1AC

1AC की सबसे बड़ी खासियत होती है इसकी प्राइवेसी. इसमें केबिन या कूप की सुविधा मिलती है, जिसमें आमतौर पर दो या चार बर्थ होती हैं. अगर आप परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं या सफर के दौरान ज्यादा निजी जगह चाहते हैं तो 1AC आपके लिए बेहतर हो सकता है. ट्रेन में आप अपनी सीट पर आराम से बैठ या लेट सकते हैं.

कम समय में पहुंचना तो फ्लाइट बेहतर

अगर आपको किसी जगह कम समय में पहुंचना है, फिर तो आपके लिए फ्लाइट ज्यादा फायदेमंद रहेगी. जिस दूरी को ट्रेन से तय करने में काफी समय लग सकता है, वही सफर फ्लाइट से कुछ घंटों में पूरा हो सकता है. इससे यात्रा का समय बचता है और कई लोगों को लंबी यात्रा की थकान भी कम महसूस होती है.

खराब मौसम में क्या चुनें?

खराब मौसम का असर फ्लाइट पर पड़ सकता है. बारिश, कोहरा या दूसरे कारणों से उड़ान में देरी या कैंसिल होने की स्थिति बन सकती है. ट्रेन भी मौसम से प्रभावित हो सकती है, लेकिन कई यात्रियों के लिए ऐसे समय में ट्रेन ज्यादा भरोसेमंद साबित हो सकती है. लेकिन यात्रा से पहले दोनों की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement