Advertisement

अमेरिका में नौकरी करने वालों के लिए गुड न्यूज, ग्रीन कार्ड के लिए पेश हुआ विधेयक

अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने परिवार और रोजगार पर आधारित 3,80,000 अप्रयुक्त वीजा को रद्द करने के लिए कांग्रेस में एक विधेयक पेश किया था. जिससे ग्रीन कार्ड के लिए इंतजार करने वाले कई लोगों को मौका मिल सकेगा. खासतौर पर चीन और भारत से आने लोगों को ग्रीन कार्ड वीजा मिल सकेगा

अमेरिकी सिनेट
gnttv.com
  • वॉशिंगटन,
  • 08 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST
  • अमेरिकी सीनेट में ग्रीन कार्ड को लेकर एक्ट पारित
  • भारत और चीन के लोंगों को होगा फायदा

रोजगार के सिलसिले में अमेरिका जाने वालों के लिए खुशखबरी है. अमेरिकी कांग्रेस की एक कमेटी ने रोजगार पर आधारित प्रवासी वीजा पर हर देश को ग्रीन कार्ड जारी करने के संबंध में ऊपरी सीमा को खत्म करने और परिवार आधारित प्रवासी वीजा के लिए कानून पारित किया है. कानून के अनुसार सीमा को 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है. अब जब से कानून बन जाएगा तो इससे भारत और चीन के प्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा. इन दोनों देशों के सैकड़ों और हजारों रोजगार-आधारित श्रेणी के लोग फिलहाल अपने ग्रीन कार्ड का दशकों से इंतजार कर रहे हैं.

अमेरिकी सीनेट में ग्रीन कार्ड को लेकर एक्ट पारित
अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने परिवार और रोजगार पर आधारित 3,80,000 अप्रयुक्त वीजा को रद्द करने के लिए कांग्रेस में एक विधेयक पेश किया था. जिससे ग्रीन कार्ड के लिए इंतजार करने वाले कई लोगों को मौका मिल सकेगा. खासतौर पर चीन और भारत से आने लोगों को ग्रीन कार्ड वीजा (Green Card Visa) मिल सकेगा. हाउस इमिग्रेशन एंड सिटिजनशिप उपसमिति के अध्यक्ष जोए लोफग्रेन ने ये एक्ट पेश करते हुए करीब 2,22,000 अप्रयुक्त परिवार वीजा और करीब 1,57,000 रोजगार वीजा रद्द करने का प्रस्ताव रखा है. ये वीजा देरी होने या नौकरशाही के कारण इस्तेमाल में नहीं लाए जा सके. इस एक्ट का नाम 'द जम्पस्टार्ट आवर लीगल इमिग्रेशन सिस्टम एक्ट' है.
कई घंटों की चर्चा के बाद ज्यूडिशियरी कमेटी ने एचआर 3648 या इक्वेल एक्सेस टू ग्रीन कार्ड्स फॉर लीगल एम्प्लॉयमेंट के पारित कर दिया है. अब चर्चा और मतदान के लिए ये विधेयक सदन में जाएगा. उसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन के हस्ताक्षर के बिना इसे पारित नहीं किया जा सकेगा. हस्ताक्षर के लिए व्हाइट हाउस जाने से पहले इसे अमेरिकी सीनेट की तरफ से भी पारित करने की जरूरत है. 

क्या होगा इसका फायदा?
इससे उन लोगों को कानूनी स्थायी निवास हासिल करने का मौका मिलेगा जो आप्रवासी अमेरिकी निवासी हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में भारतीयों को अमेरिका में काम करने का मौका मिलेगा. एक्ट पारित करते वक्त लोफग्रेन ने कहा कि, "हम सभी जानते हैं कि हमारी इस प्रणाली में कमी है और इसे कई दशकों से सुधार की आवश्यकता है."

क्या होता है ग्रीन कार्ड?
ग्रीन कार्ड अमेरिका में रहने वालों के लिए स्थायी डॉक्यूमेंट है. ग्रीन कार्ड उस व्यक्ति को मिलता है जिसे स्थायी आधार पर अमेरिका में रहने और काम करने का अधिकार मिला हो. USCIS की तरफ से एक व्यक्ति को स्थायी निवासी कार्ड मिलता है, जिसे ग्रीन कार्ड कहा जाता है. वहीं जिन्हें ग्रीन कार्ड ना मिला हो, शरणार्थी या फिर किसी अन्य माध्यम से स्थायी निवासी बन सकते हैं.


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement