Twitter पर 50 प्रतिशत कर्मचारियों और हजारों ठेकेदारों की छंटनी करने के बाद ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने टीम के एक और मेंबर को नौकरी से निकाल दिया. मस्क ने एक एंड्रॉइड ऐप डेवलपर को टीम से निकाल दिया.
जिस व्यक्ति को मस्क ने निकाला है उसका नाम एरिक फ्रोहनहोफर है और वो एक एंड्रॉइड डेवलपर के तौर पर काम कर रहे थे. दोनों के बीच बहस तब शुरू हुई जब मस्क ने ट्वीट करके दुनिया के उन देशों से ट्विटर के सुपर स्लो होने पर माफी भी मांगी.साथ ही उस शख्स के लिए लिखा- यू आर फायर्ड. बाद में, एरिक ने मस्क के ट्वीट का हवाला दिया और लिखा, "मैंने एंड्रॉइड के लिए ट्विटर पर काम करते हुए 6 साल बिताए हैं और मैं कह सकता हूं कि यह गलत है."
ट्विटर पर हुआ सवाल-जवाब
इसके जवाब में मस्क ने लिखा, "तो कृपया मुझे सही करें. सही संख्या क्या है?" उन्होंने एरिक से पूछा, "ट्विटर एंड्रॉइड पर सुपर स्लो है. आपने इसे ठीक करने के लिए क्या किया है?इसके बाद इस वार्तालाप पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं, एक यूजर ने कहा, " मैं पिछले 20 सालों से डेवलवर हूं और अपनी कंपनी के बॉस से इस तरह की बातें सार्वजनिक रूप से नहीं करनी चाहिए. इसके लिए आप ई-मेल या दूसरे तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकते थे. एक यूजर ने मस्क से पूछा- इस तरह के रवैया वाले व्यक्ति के साथ शायद आप काम नहीं करना चाहते होंगे. जवाब में मस्क ने लिखा- उसे नौकरी से निकाल दिया गया है.
मस्क के अन्य फैसले
एरिक के निष्कासन की पुष्टि तब हुई जब उसने एक ट्वीट में अपने लॉक किए गए अकाउंट की इमेज अपलोड की और लिखा, "लगता है कि यह अब ऑफिशियल है."ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड लीगल और यहां तक कि निदेशक मंडल सहित कंपनी के कई कर्मचारियों को निकाल दिया है. उन्होंने लाखों यूजर्स वाले ट्विटर के कामकाज को प्रभावित करने वाले कई फैसले लिए.
ट्विटर पर अब तक का जो सबसे बड़ा बदलाव देखा जा रहा है वह है कि यूजर को ब्लू टिक के लिए 719 रुपये प्रति माह खर्च करने होंगे. हालांकि, मस्क का ब्लू टिक शुल्क लागू करने का फैसला कई लोगों को रास नहीं आया. यहां तक कि कुछ विज्ञापनदाताओं ने भी साइट से हाथ खींच लिए.
ये भी पढ़ें: