फिनलैंड फिर बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश, जानिए यहां के लोगों की खुशी का असली राज और भारत की स्थिति क्या है?

फिनलैंड ऐसा देश हैं जहां के लोग सबसे ज्यादा खुश रहते हैं. दुनिया भर के 149 देशों में फिनलैंड ऐसा देश है जहां के लोग सबसे ज्यादा खुशहाल जीवन जी रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के मुताबिक, फिनलैंड ने लगातार 9वीं बार सबसे खुशहाल देश का दर्जा हासिल किया है.

फिनलैंड के लोग दुनिया में सबसे खुशहाल हैं (Photo- Freepik)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST
  • दुनिया का सबसे खुशहाल देश है फिनलैंड
  • बेहतर सुविधाएं और मजबूत सिस्टम

अक्सर माना जाता है कि ज्यादा पैसा यानी ज्यादा खुशी. लेकिन क्या सच में ऐसा है? दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की रिपोर्ट इस सोच को चुनौती देती है. लोग सिर्फ धन-दौलत से नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली, सुरक्षा और संतुलित जीवन से खुश रहते हैं.

फिनलैंड फिर बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश
संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के मुताबिक फिनलैंड लगातार कई वर्षों से दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है. 147 देशों की इस सूची में फिनलैंड पहले स्थान पर है. फिनलैंड के बारे में एक कहावत मशहूर है यहां जन्म लेना जैकपॉट जीतने जैसा है. ठंडा मौसम, लंबी सर्दियां और कम धूप के बावजूद यहां के लोग सबसे ज्यादा खुश रहते हैं. फिनलैंड के लोग अपनी जिंदगी को लेकर बेहद संतुलित सोच रखते हैं.

वे दूसरों से तुलना नहीं करते और अपने समय का सही इस्तेमाल करना जानते हैं. यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी लोगों को मानसिक शांति देती है, जिससे जीवन में संतुष्टि बढ़ती है.

बेहतर सुविधाएं और मजबूत सिस्टम

  • बेहतर हेल्थ सिस्टम

  • मजबूत सामाजिक सुरक्षा

  • कम भ्रष्टाचार

  • उच्च आय स्तर

  • सुरक्षित माहौल और कम क्राइम रेट

  • यहां की सरकार नागरिकों को अच्छी सुविधाएं देती है, जिससे लोगों का जीवन आसान और तनावमुक्त रहता है.

समानता और शिक्षा भी बड़ी वजह
फिनलैंड में समानता को बहुत महत्व दिया जाता है. हर व्यक्ति को बराबर अवसर मिलते हैं और यहां मध्यम वर्ग काफी मजबूत है. यहां की शिक्षा प्रणाली भी दुनिया में सबसे बेहतर मानी जाती है, जिससे लोगों का जीवन स्तर और संतुष्टि दोनों बढ़ते हैं.

टॉप-10 खुशहाल देशों की लिस्ट
दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में फिनलैंड के बाद आइसलैंड, डेनमार्क, कॉस्टा रीका, स्वीडन, नॉर्वे, नीदरलैंड, इजरायल, लग्जमबर्ग और स्विट्जरलैंड है. इस सूची में भारत 118वें स्थान पर है. पिछले साल भारत 126वें नंबर पर था यानी इस बार सुधार जरूर हुआ है. लेकिन यह भी सच है कि देश में अभी भी बड़ी आबादी खुद को पूरी तरह खुश नहीं मानती.

ये भी पढ़ें:

Read more!

RECOMMENDED