Advertisement

ये तो गजब हो गया! सड़क पर खड़ी महिला को डराने के आरोप में गिरफ्तार हुआ रोबोट

Humanoid Robot: यह रोबोट एक लोकल एजुकेशन सेंटर का था, जो इसे प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए इस्तेमाल कर रहा था. यह रोबोट चीन की कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स का बनाया हुआ है, जिसे 2024 में लॉन्च किया गया था.

humanoid robot
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST
  • रोबोट से घबराई बुजुर्ग महिला
  • प्रमोशनल एक्टिविटी के दौरान हुआ हादसा

मकाऊ की सड़कों पर एक अजीबोगरीब घटना ने लोगों को हैरान भी किया और हंसने के लिए मजबूर भी कर दिया. एक बुजुर्ग महिला उस समय डर गई जब एक ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक उसके पीछे आकर खड़ा हो गया. महिला उस समय अपने फोन में बिजी थी और जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा, रोबोट को देखकर डर गई. घटना पाटाने इलाके के लोक युंग फा यूएन रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के पास की है. महिला ने गुस्से में रोबोट को डांटा भी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

पुलिस रोबोट को ले गई साथ
फिर क्या था पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रोबोट को वहां से हटाया. एक अधिकारी ने तो रोबोट के कंधे पर हाथ रखकर उसे अपने साथ चलने को कहा. इस सीन को देखकर लोगों ने मजाक में कहना शुरू कर दिया कि रोबोट को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, पुलिस ने साफ किया कि यह कोई अपराध नहीं था बल्कि एक गलतफहमी थी.

महिला को अस्पताल भेजा गया, लेकिन कोई चोट नहीं
घटना के बाद एहतियात के तौर पर महिला को अस्पताल भेजा गया. अच्छी बात यह रही कि उसे कोई शारीरिक चोट नहीं आई थी. बाद में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया और उसने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई.

प्रमोशन के लिए इस्तेमाल हो रहा था रोबोट
यह रोबोट एक लोकल एजुकेशन सेंटर का था, जो इसे प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए इस्तेमाल कर रहा था. यह रोबोट चीन की कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स का बनाया हुआ है, जिसे 2024 में लॉन्च किया गया था. बताया गया कि इसमें एडवांस फीचर्स जैसे ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस और डेप्थ कैमरा मौजूद हैं, जिससे यह अपने आसपास के माहौल को समझ सकता है.

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
पुलिस ने रोबोट को उसके ऑपरेटर को वापस सौंप दिया, जो कि 50 साल का एक स्थानीय व्यक्ति है. साथ ही उसे सावधानी बरतने की चेतावनी भी दी गई ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. जैसे ही यह खबर वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मजाक बनाए. किसी ने लिखा, 'अब रोबोट भी कानून तोड़ने लगे हैं', तो किसी ने कहा, 'पहली बार रोबोट की गिरफ्तारी देखी.'

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement