Advertisement

49 की उम्र में इमरान की पार्टी के सांसद ने तलाक के दिन ही कर लिया तीसरा निकाह, दुल्हन 18 की

‘पिछली रात 18 साल की सईदा दानिया शाह के साथ शादी रचाई है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह दक्षिण पंजाब के लोधरण के नजीब उत तरफैन सादात परिवार से ताल्लुक रखती हैं.’ तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान सांसद ने अपने पोस्ट में अपनी तीसरी पत्नी के तारीफों के पुल भी बांधें. उन्होंने आगे कहा, ‘ बेगम सईदा बेहद प्यारी, खूबसूरत, सिंपल डार्लिंग हैं.

डॉ आमिर लियाकत हुसैन और सईदा दानिया शाह
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST
  • डॉ आमिर लियाकत हुसैन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी नई पत्नी के बारे एक पोस्ट लिखा
  • तीसरी पत्नी को बेहद प्यारी, खूबसूरत, सिंपल डार्लिंग बताया

पाकिस्तान (Pakistan) में इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पीटीआई के सांसद और पॉपुलर टेलीविजन होस्ट डॉ आमिर लियाकत हुसैन (Dr Aamir Liaquat Hussain) ने 18 साल की लड़की के साथ तीसरी शादी रचाई है. इमरान खान की पार्टी के सांसद की उम्र 49 साल है, और उनकी नई बेगम जो कि 18 साल की हैं उनका नाम है सईदा दानिया शाह (Syeda Dania Shah) . दोनों ने बुधवार को निकाह किया.  इमरान की सत्ताधारी पार्टी के सांसद की इस शादी को लेकर पड़ोसी मुल्क में खूब चर्चा हो रही है. बता दें कि जिस दिन आमिर ने शादी रचाई, उसी दिन पाकिस्तानी सांसद ने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक भी दिया था.

डॉ आमिर लियाकत हुसैन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी नई पत्नी के बारे एक पोस्ट लिखा , ‘पिछली रात 18 साल की सईदा दानिया शाह के साथ शादी रचाई है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह दक्षिण पंजाब के लोधरण के नजीब उत तरफैन सादात परिवार से ताल्लुक रखती हैं.’ तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान सांसद ने अपने पोस्ट में अपनी तीसरी पत्नी के तारीफों के  पुल भी बांधें. उन्होंने आगे कहा, ‘ बेगम सईदा बेहद प्यारी, खूबसूरत, सिंपल डार्लिंग हैं. मैं अपने सभी  चाहने वाले से से निवेदन करना चाहूंगा कि वो हमारे लिए दुआ करें. मैंने अभी-अभी जिंदगी के बुरे वक्त से अपना दामन छुड़ा लिया है. 

आमिर लियाकत हुसैन की दूसरी पत्नी ने क्या कहा?

आमिर लियाकत और उनकी दूसरी पत्नी के तलाक को लेकर कई महीनों से खबरें सामने आ रही थी. अब सांसद की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री तुबा आमिर ने पुष्टि की कि उन्होंने हुसैन से तलाक लेने का फैसला किया है. इसके लिए अर्जी डाल दी गई है. इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा करते हुए तुबा ने खुलासा किया दोनों लोग 14 महीने पहले ही अलग हो चुके हैं. सुलह की कोई उम्मीद नहीं होने का हवाला देते हुए तुबा ने आगे कहा कि उन्होंने अदालत से तलाक लेने का विकल्प चुना है.

मेरे लिए ये सबसे मुश्किल दौर- तुबा आमिर

तुबा आमिर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘बहुत भारी मन से मैं आप सभी लोगों को मेरी जिंदगी  में हो रही घटनाओं के बारे में बताना चाहती हूं. मेरे करीबी परिवार और दोस्तों को पता है कि 14 महीने पहले अलग होने के बाद ये बात साफ हो गयी थी कि  हमारे बीच सुलह की कोई उम्मीद नहीं थी. इसलिए मैंने अदालत से तलाक को लेने का विकल्प चुना.’ उन्होंने बयान में आगे कहा गया, ‘ ये सब मेरे लिए बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे अल्लाह और उसके प्लान पर भरोसा है. मैं सभी से अपील करूंगी कि इस  मुश्किल वक्त में मेरे फैसले का सम्मान किया जाए.’

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement