Aquarius Horoscope
Aquarius Horoscope
चंद्र राशि से दूसरे भाव में राहु के स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपको दूसरों की आलोचना करने में अपना अधिक समय और ऊर्जा बर्बाद करने से बचना होगा. इस समय आपको यह समझने की जरूरत है कि इसका आपकी छवि के साथ-साथ आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है. आपको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा और अपनी वाणी में भी मधुरता लाएं.
जमीन खरीद सकते हैं
चंद्र राशि से तीसरे भाव में बृहस्पति के स्थित होने से इस सप्ताह आपको अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है, जिससे आप अपने मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा जमा करने में सफल रहेंगे. आप इस अतिरिक्त पैसे को किसी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट या जमीन जायदाद में निवेश करके भी अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं. संभावना है कि घर के किसी सदस्य की सलाह इस सप्ताह आपको अतिरिक्त धन कमाने में मदद करेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. साथ ही आप अपने परिवार के सदस्यों पर खुलकर खर्च करेंगे और उनके लिए उपहार भी खरीदेंगे.
माता-पिता को आप पर गर्व होगा
इस सप्ताह आप थोड़ा सुस्ती महसूस कर सकते हैं या विक्टिम-कॉम्प्लेक्स का शिकार हो सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद आप अपने हर काम के लिए प्रशंसा पाने के लिए भी उत्सुक रहेंगे. इससे आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का शुभ अवसर प्राप्त होगा. विशेषकर विद्यार्थियों के लिए समय बेहद अनुकूल साबित होगा क्योंकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं, जिससे उनके माता-पिता उन पर गर्व महसूस करेंगे. साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा के लिए सही करियर विकल्प चुनने में आने वाली कठिनाइयों से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकेगा.
उपाय: मंगलवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें.