scorecardresearch

Virgo Weekly Horoscope 15 to 21 January 2024 : कन्या राशि के लोग इस सप्ताह सेहत का ख्याल रखें, विदेश यात्रा के योग है, लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी

इस सप्ताह कन्या राशि के लोगों को ऐसी चीजों और गतिविधियों पर काम करने की जरूरत होगी. जिससे आपकी सेहत में सुधार आ सकें. जीवनसाथी के ऊपर अपना धन खर्च करते दिखाई देंगे. अधिक धन खर्च करना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है. लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे.

Advertisement
कन्या साप्ताहिक राशिफल कन्या साप्ताहिक राशिफल
हाइलाइट्स
  • विदेश यात्रा के योग हैं

  • लक्ष्य हासिल कर पाएंगे

सेहत का ध्यान रखें
अगर आपकी तबियत खराब थी तो, आपको इस सप्ताह ऐसी चीजों और गतिविधियों पर काम करने की जरूरत होगी. जिससे आपकी सेहत में सुधार आ सकें. खुद को सेहतमंद रखने के लिए अपनी खराब आदतों में सुधार लेकर आएं.

विदेश यात्रा के योग हैं
अच्छा खान-पान लेते हुए खुद को अधिक मसालेदार भोजन से भी दूर रखें. चंद्र राशि के संबंध में शनि छठे भाव में स्थित होने के परिणामस्वरूप इस सप्ताह कई जातक अपने जीवनसाथी के ऊपर अपना धन खर्च करते दिखाई देंगे. ऐसे में संभव है कि आप उनके साथ किसी सुन्दर यात्रा पर जाने का प्लान भी करें. क्योंकि इस समय आपकी सैलरी में वृद्धि देखी जाएगी.

सोच-समझकर धन खर्च करें
अधिक धन खर्च करना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है. इस सप्ताह संभव है कि आप अपने किसी निर्णय को लेकर अपने परिवार को समझाने में पूरी तरह असफल रहे. जिससे आप उन्हें अपने खिलाफ तो करेंगे ही साथ ही आपके इस निर्णय को लेकर भी आपको उनसे बिलकुल भी सहयोग नहीं प्राप्त होगा.

करियर में चुनौतियां आ सकती हैं
इस सप्ताह आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा. जिससे आप हर कार्य को पूरे करने के साथ ही हर जिम्मेदारियों पूरा करने में असमर्थ होंगे. इससे आपके करियर में ब्रेक लग सकता है. साथ ही मानसिक तनाव में भी इस कारण अचानक से बढ़ोतरी आने के भी योग बनेंगे.

लक्ष्य हासिल कर पाएंगे
पूर्व में अपने विषयों को समझने में परेशानी आ रही थी तो, आपको इस सप्ताह लक्ष्य प्राप्ति के लिये पहले से भी अधिक मेहनत करने की जरुरत है. इस दौरान आशंका है कि आपके मार्ग में कई चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अगर उस समय धैर्य के साथ हर काम करेंगे तो आप हर समस्या से निकलने में सफल हो सकते हैं.

उपाय: प्रतिदिन 41 बार "ऊं बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें.