कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope) 09 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2023
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope) 09 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2023
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई काम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने साथियों से थोड़ा बना कर चलना होगा. जरूरत पड़ने पर अपने बुजुर्गों या फिर शुभचिंतकों की राय लेने में पीछे न रहें. वैसे तो आपकी सेहत अच्छी भली रहेगी लेकिन ज्यादा बाहर का खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. कोशिश करें की बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं.
अच्छे स्वास्थ्य के कारण कर्क वालों के आत्मविश्वास में इस सप्ताह वृद्धि होगी. स्वास्थ्य बेहतर रहने के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की सेहत का भी विशेष ध्यान रखेंगे. इस समय आपको यह सुनिश्चित करना है कि आप और परिवारवाले ठंडी चीजों को खाने से परहेज करते हुए नियमित रूप से स्वस्थ भोजन का सेवन करें. इस हफ्ते आपको खुद पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी. काम की व्यस्तता बढ़ेगी और काम में ज्यादा मेहनत लगेगी. चूंकि मेहनत आपके स्वभाव में है तो आप इससे पीछे नहीं हटेंगे और अपनी मेहनत से अपना भाग्य चमकाने में सफल होंगे. छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. ऑफिस में या घर परिवार में वाद विवाद से बचें. कोई भी गलतफहमी होने पर कोशिश करें शांति से बात करके मसले को सुलझाएं. अगर आप कहीं कोई निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो फिलहाल आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा. किसी बड़े निवेश के लिए यह उचित समय नहीं है. किसी के कहने पर कहीं कोई निवेश करने से बचें. दूसरों के मामलों में आप बिल्कुल न घुसें नहीं तो बैठे बिठाए आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को इस सप्ताह कोई अच्छी खबर मिल सकती है. खेल के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी इस सप्ताह कोई बड़ा मंच या कोई बड़ा मौका मिल सकता है.
उपाय
अगर आप चाहते हैं कि पूरा सप्ताह अच्छा भला बीते तो प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और महामृत्युंजय मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से करें.