सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 9 January 2023 To 15 January 2023
सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 9 January 2023 To 15 January 2023
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों का स्वस्थ्य बिगड़ सकता है. व्यर्थ के वाद विवाद तथा चोट चपेट की नौबत आ सकती है. सप्ताह के मध्य से स्थितियों में धीरे धीरे सुधार होता जाएगा. संतान या किसी मित्र के सहयोग से लाभ होने के योग हैं. सप्ताह के अंत तक धन और संपत्ति लाभ के योग हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं कि सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है. साथ ही जानेंगे महाउपाय भी. ताकि बिगड़ती चीजों को समय रहते संभाला जा सके.
सेहत का रखें ध्यान
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. सप्ताह की शुरुआत में ही सेहत बिगड़ सकता है. ऐसे में किसी तरह की लापरवाही बरतना सेहत से खिलवाड़ करने जैसा होगा. किसी भी तरह की परेशानी आने पर डॉक्टर से संपर्क करें. इसके अलावा अपने खानपान का ख्याल रखें. बाहर का खाना खाने से परहेज करें.
सप्ताह के अंत में होगा आर्थिक लाभ
https://www.gnttv.com/visualstories/trending/people-of-these-8-places-live-longest-in-the-world-50149-18-07-2023
जातकों को सप्ताह के अंत में आर्थिक लाभ होगा. सप्ताह की शुरुआत में धन के मामलों में तंगी देखने को मिल सकती है. ऐसे में किसी तरह की फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं. अन्यथा आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है. बिजनेस करने वाले जातकों को पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत है. इस सप्ताह किया गया मेहनत लंबे समय के लिए लाभप्रद साबित होगा.
पारिवारिक माहौल रहेगा सुखमय
सिंह राशि के जातकों का पारिवारिक माहौल इस सप्ताह सुखमय रहने वाला है. परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा. अगर किसी तरह की परेशानी में आप फंसते हैं तो परिवार के सदस्यों और मित्रों से बेझिझक सलाह लें और मदद मांगे. वो निराश नहीं करेंगे. मित्रों के सहयोग से लाभ के योग भी बन रहे हैं.
महाउपाय
ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के जातक इस पूरे सप्ताह नित्य प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करें. ऐसा करने से आने वाला संकट आसानी से टल जाएगा.