कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope) 22 अगस्त से 28 अगस्त 2022
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope) 22 अगस्त से 28 अगस्त 2022
इस सप्ताह कर्क राशि वाले अपनी सेहत का ध्यान रखें. बहुत आवश्यक न होने यार यात्रा न करें, खान-पान का ध्यान रखें. सप्ताह के मध्य से स्थितियों में सुधार होगा, धन लाभ के योग बनेंगे. सप्ताहांत में किसी महत्वपूर्ण काम के हो जाने के योग भी बनते हैं. कर्क राशि के जातकों के लिए 22 अगस्त 2022 से 28 अगस्त 2022 तक का समय कैसा रहेगा, और डिटेल में जानने के लिए आगे पढ़ें.
अच्छा बीतेगा सप्ताह, कुछ सावधानियां जरूरी
ये सप्ताह कर्क वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको पूरा सहयोग मिलेगा, क्या जूनियर और क्या सीनियर दोनों ही आपकी मदद के लिए आगे आएंगे. इतना ही नहीं, आपके काम की तारीफ भी होगी. इस सप्ताह आपको कोई महत्वपूर्ण पद या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. इस सप्ताह आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं. अभी तक सरकार से जुड़े कामों में जो दिक्कतें आ रहीं थीं उन बाधाओं से अब आपको मुक्ति मिलेगी. अगर कोई कोर्ट-कचहरी का मामला फंसा है तो कोशिश करें की वो बाहर ही आपसी समझ से निपट जाए. कामकाजी महिलाएं इस सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाली हैं. किसी भी काम में जल्दबाजी न करें और वाहन बहुत ध्यान से चलाएं. ये सप्ताह कर्क वालों के जीवन में बहुत बड़े बदलाव ला सकता है. करियर में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं. जो लोग काफी लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश में थे, उनकी ये तलाश इस सप्ताह खत्म हो सकती है. कारोबारियों को अपने कारोबार को विस्तार करने का मौका मिलेगा. अपने परिजनों की सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें, छोटी मोटी समस्या होने पर भी एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें. इसके अलावा, पैसे के मामलों में भी सावधान रहें.
उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपका ये सप्ताह अच्छा-भला बीते तो प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें. इस सप्ताह शनिवार का दिन आपके लिये सबसे उत्तम होगा. अगर किसी नए काम की शुरुआत करने वाले हैं तो शनिवार से शुरू करें.