Cancer Weekly Horoscope
Cancer Weekly Horoscope
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (23-29 मार्च 2026) मिश्रित फलदायी रहेगा. इसका मतलब है कि यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए न तो बहुत अच्छा रहेगा और न ही बहुत खराब. इस सप्ताह किसी भी कार्य को बाद के लिए न टालें. यदि आप ऐसा करेंगे तो आपको परेशानी हो सकती है. इस सप्ताह आपके पास कार्यों से अलग, काफी अतिरिक्त समय बच जाएगा, जिसे आप अपने किसी ऐसे शौक को पूरा करने में इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आप काफी समय से करना चाहते थे. ऐसा कर आप खुद को तरोताजा भी रख पाएंगे.
स्वास्थ्य का रखें ध्यान
स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. इस सप्ताह कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. रोजाना समय पर नींद लें. पानी खूब पीएं. घर का कम तेल और मसाले में बने खाना को खाएं. ताजी सब्जियां, फल और दूध का सेवन करें. इस सप्ताह भारी मिठाइयों और तले हुए फूड्स के सेवन से बचें.हर दिन योग या व्यायाम जरूर करें.
रुकी हुई धनराशि मिलने के योग
चंद्र राशि के संबंध में राहु के आठवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह आपको बेवजह के धन खर्च पर शुरुआत से ही नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. अन्यथा जरूरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है, जिससे आप उधारी पर धन लेते हुए खुद पर अतिरिक्त तनाव का बोझ बढ़ा सकते हैं. यदि किसी सरकारी कार्यवाही की वजह से घर की धनराशि कहीं रुकी हुई थी तो इस सप्ताह उसके मिलने की भी पूरी संभावना है. हालांकि इसके लिए आपको सपरिवार विचार-विमर्श करने और उसके बाद सही कदम उठाने की जरूरत होगी. ऐसे में घर के बड़ों की सलाह पर जरूर ध्यान दें. इस सप्ताह किसी को भी पैसा उधार न दें.
ऑफिस की गपशप से बचें
चंद्र राशि के संबंध में दूसरे भाव में केतु होने के कारण करियर के लिहाज से इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को बाद के लिए न टालते हुए अनावश्यक देरी करने से बचना होगा, क्योंकि तभी आप कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स का सहयोग और सराहना प्राप्त कर सकेंगे. ऑफिस में इस सप्ताह निरंतर प्रयास अच्छे परिणाम लाएंगे. एक समय में एक ही काम पर ध्यान केंद्रित करें और जो शुरू करें उसे पूरा भी करें. ऑफिस की गपशप से बचें और मीटिंग्स में शांत रहें. अपने सप्ताह को प्रोडक्टिव और संतुलित बनाने के लिए आसान योजना बनाएं.
विद्यार्थियों को मिलेंगे अच्छे अंक
इस सप्ताह कर्क राशि के ज्यादातर विद्यार्थियों को कम मेहनत के बाद भी अच्छे अंकों की सौगात मिल सकेगी. जिससे उनका दिन तो बनेगा ही, साथ ही घर-परिवार और समाज में भी उनकी प्रशंसा होगी. इससे छात्रों का मनोबल बढ़ने के साथ ही वो पहले से और बेहतर करने में भी सफल होंगे.
करें ये उपाय
इस सप्ताह किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन ओम मंगलाय नमः का जाप करें. मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं. जरूरतमंदों को मसूर की दाल या लाल कपड़ा दान करें.