scorecardresearch

Cancer Weekly Horoscope 27 April to 3 May 2026: कर्क राशि वालों का इस सप्ताह भाग्य देगा साथ, नौकरी से लेकर व्यापार तक में मिलेगी तरक्की

Karka Saptahik Rashifal: कर्क राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह काफी साथ देगा. इससे हर कार्य में सफलता मिलेगी. धन का आगमन कई स्रोतों से होगा. फिर भी पैसे खर्च करने में सावधानी बरतें. इस सप्ताह नौकरी से लेकर व्यवसाय तक में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं. 

Cancer Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (27 अप्रैल-3 मई 2026) मिलाजुला रहेगा. इसका मतलब है कि न बहुत अच्छा रहेगा और न ही बहुत खराब. कर्क राशि वालों का भाग्य इस सप्ताह काफी साथ देगा. इससे हर कार्य में सफलता मिलेगी. व्यापार से लेकर नौकरी तक में तरक्की मिलेगी. 

कैसा रहेगा स्वास्थ्य
कर्क राशि वालों के सेहत के मामले में यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. इस सप्ताह आप तनाव न लें. अपनी डाइट और डेली रूटीन का पूरी तरह से पालन करें. इस सप्ताह घर का कम तेल-मसाले में बना खाना ही खाएं. हर दिन योग और व्यायाम करें. इस सप्ताह मंगलदेव और शनि देव की वजह से मन में कोई अनजाना डर रह सकता है. योग-ध्यान और रेस्ट से आपको काफी मदद मिलेगी. इस सप्ताह नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें. 

अचानक धन लाभ के बन रहे योग 
इस सप्ताह चंद्रदेव कर्क राशि वालों के फाइनेंस से लेकर क्रिएटिविटी और रिश्तों तक हर जगह सक्रिय रखेंगे. कर्क राशि वाले वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, वे इस सप्ताह अपने सभी टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे. इससे बॉस का काफी सहयोग मिलेगा. कर्क राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, उनके लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. इस सप्ताह यदि सोच-विचार कर व्यापार करेंगे तो काफ लाभ मिलेगा. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. धन का आगमन कई स्रोतों से होगा. फिर भी पैसे खर्च करने में सावधानी बरतें.  इस सप्ताह आपको अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए विश्वासपात्र लोगों की सलाह लेनी चाहिए क्योंकि जरूरी नहीं कि हमेशा आपकी योजना सफल हो, इसलिए आपको दूसरों के अनुभव से भी सीख लेते हुए सही निर्णय लेने की जरूरत होगी.

चंद्र राशि के संबंध में शनि के नौवें भाव में होने के कारण दफ्तर या कार्यस्थल पर कामकाज में अधिक व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है. इस दौरान संभव है कि आप अपने परिवार को किया कोई वादा निभाने में भी पूरी तरह असफल रहें. इसके कारण आपको उनकी नाराजगी का सामना करना होगा. इस सप्ताह आप हर अवधि में खुद को आशावादी रखने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप परिस्थिति का डटकर इस समय सामना कर सकेंगे

विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा सप्ताह
कर्क राशि स्टूडेंट्स के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. 27 अप्रैल को पढ़ाई में कॉन्फिडेंस काफी बढ़ेगा. इससे आप अच्छा परफॉर्म करेंगे. 27 के बाद 28 अप्रैल कर्क राशि के छात्रों की एनालिटिकल थिंकिंग बेहतर होगी जो नया सीखने के लिए बहुत अच्छा है. कर्क राशि वाले विद्यार्थियों का 30 अप्रैल के बाद इमोशनल ख्यालों की वजह से पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है. बुधदेव के प्रभाव से आप हायर एजुकेशन और करियर से जुड़ी पढ़ाई में अच्छा करेंगे. 3 मई 2026 के आस-पास आप पढ़ाई में अच्छा कॉन्सन्ट्रेशन बना पाएंगे. ईमानदारी से पढ़ाई जारी रखें.

उपाय
1.
चंद्रदेव की मजबूत करने के लिए हर दिन ओम चंद्राय नमः का जाप करें.
2. सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध या जल चढ़ाएं.
3. जरूरतमंदों को सफेद चीजें, चावल या दूध दान करें.