Leo Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope
सिंह राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी खास रहने वाला है. हालांकि प्यार और घर-परिवार के मामले में थोड़ा संभलकर चलना होगा. परिवार या प्रेमिका से छोटी मोटी बात पर विवाद बढ़ सकता है. कोई छोटी बात को लेकर उनसे गलतफहमी बढ़ सकती है. बिना सोचे समझे तुरंत जवाब न दें, तभी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते सुधर सकते हैं. जातकों को पूरे सप्ताह आर्थिक मामलों में परेशानी नहीं रहेगी. खर्च बढ़ेगा, लेकिन पैसे भी आते रहेंगे और किसी दोस्त को दिया हुआ पैसा भी वापिस आएगा. इस पूरे सप्ताह आपका हाथ खुला रहेगा. लेकिन लोगों को जाहिर नहीं होने दें, वरना वह उधार मांग सकते हैं.
प्यार में छोटी बात बन सकती है गलतफहमी की वजह
इस सप्ताह पार्टनर के साथ किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है. इसकी बड़ी वजह आपका गुस्सा, अधीरता या बिना सोचे-समझे दी गई प्रतिक्रिया बन सकती है. इसलिए किसी बात पर तुरंत बहस करने के बजाय पहले उसे समझने की कोशिश करें. कई बार बात उतनी बड़ी नहीं होती, जितनी गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बाद लगने लगती है. इसलिए इस सप्ताह रिश्ते में अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखें ताकि रिश्ता बना रहे.
पार्टनर पर बढ़ सकता है खर्च
इस दौरान आपका अपने पार्टनर पर खर्च भी बढ़ सकता है. आप उनके लिए ज्यादा खर्च कर सकते हैं या रिश्ते से जुड़ी किसी चीज पर उम्मीद से अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं. ऐसे में खर्च करते समय थोड़ा सोच-विचार करना बेहतर रहेगा. पार्टनर के लिए कुछ करना अच्छी बात है, लेकिन भावनाओं में आकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें.
बात करने से पहले रखें धैर्य
सिंह राशि वालों के लिए इस सप्ताह सबसे जरूरी चीज धैर्य बनाकर रखना होगा. अगर पार्टनर की कोई बात पसंद नहीं आती है, तो तुरंत जवाब देने या बहस शुरू करने के बजाय शांत रहकर उनकी बात सुने फिर अपनी बात उनके आगे रखें, ताकि छोटी बात आगे चलकर बड़ी समस्या न बने. आपके पार्टनर आपसे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन वह आपकी जरा भी बेरुखी से चिढ़ जाते हैं. जब-जब आप उन्हें नजरंदाज करेंगे तब-तब उनका मन दुखेगा.
ये भी पढ़ें