libra horoscope in hindi
libra horoscope in hindi
आने वाला सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. वो लोग जो लंबे समय से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे उन्हें इस वीक राहत मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे. अगर संभव हो तो इस वीक यात्रा का प्लान न बनाएं क्योंकि ये यात्रा आपके लिए थकाऊ साबित हो सकती है.
यात्रा करने से बचें
इस सप्ताह किसी वजह से आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है. यह यात्रा आपके लिए बहुत थकाऊ साबित होगी. ऐसे में अगर संभव हो तो इस यात्रा को बाद के लिए टाल देना ही आपके लिए बेहतर होगा. इस सप्ताह कई जातकों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा. इस दौरान आपको एहसास होगा कि परिवार के सदस्यों और आपके साथी ने आपके कठिन समय में आपका पूरा साथ दिया, भले ही आपने उनके बारे में गलत सोचा हो. इस कारण आप अपने कुछ पैसे उन पर खर्च करके भी उन्हें धन्यवाद दे सकते हैं.
करीबी दे सकता है धोखा
यदि कोई बुजुर्ग लंबे समय से बीमार है तो यह सप्ताह उनकी सेहत में सुधार लाने वाला है या फिर परेशानियों से छुटकारा मिलने की संभावना है. इससे आपके परिवार में सकारात्मकता आएगी और परिवार के सभी सदस्य पुरानी यादों को याद करके एक साथ खाना खाकर आनंद लेंगे. इस सप्ताह ऑफिस में आपको मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे. क्योंकि संभव है कि आपका कोई करीबी आपके फायदे के लिए आपको धोखा दे सकता है. जिसकी वजह से आपको कुछ परेशानियां होंगी.
छात्रों के लिए अच्छा समय
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अवसरों से भरा रहेगा. विशेषकर वे छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे. हालांकि इसके लिए उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. इसलिए किसी भी वजह से अपना ध्यान अपनी पढ़ाई से न हटाएं और खाली समय में भी अपनी पढ़ते रहें.
उपाय: प्रतिदिन 11 बार "ओम महा लक्ष्मी नमः" का जाप करें.