scorecardresearch

Capricorn Weekly Horoscope 24-30 October 2022: इस सप्ताह मकर राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, करियर में भी मिलेगी तरक्की

Makar Saptahik Rashifal: मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह (24-30 October 2022) बहुत ही अच्छा रहेगा. मकर राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अच्छी खबर मिलेगी.

मकर साप्ताहिक राशिफल मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों को इस सप्ताह (24-30 अक्टूबर, 2022) की शुरुआत में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे. जिस कारण तनाव और चिंता का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अपने दिमाग और सोच पर नियंत्रण रखें और अगर आपको कोई फैसला लेने में परेशानी हो रही है तो किसी ऐसे व्यक्ति की मदद लें जो आपसे बड़ा हो. 

बिजनेस में ठीक रखें संबंध
इस सप्ताह के दौरान मकर राशि वालों को अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ अपने संबंधों में सुधार करने की आवश्यकता है. इससे आपको वित्तीय लाभ होगा और आप अपने निरंतर प्रयासों से बिजनेस में तरक्की करेंगे.  

जीवनसाथी का मिलेगा साथ
इस सप्ताह मकर राशिवालों को अपने पार्टनर का साथ मिलेगा. आपका जीवनसाथी आपको परिवार में सामंजस्य बिठाने में मदद करेगा और यह आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद बात भी साबित होगी. मकर राशिवालों को अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से कोई अच्छा उपहार मिल सकता है. 

करियर क्षेत्र में मिलेगी गुड न्यूज
मकर राशि वालों ने अगर अपने करियर में अतीत में कुछ निराशा का अनुभव किया है, तो इस सप्ताह चीजें ठीक होने लगेंगी. फिर आपका व्यवसाय सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ने लगेगा. इससे मकर राशि वालों को मानसिक तनाव से भी निजात मिलेगी. 

वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में मकर राशि के छात्रों को उन परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे, जिनका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. उन्हें सफलता मिलेगी. 

उपाय: चीटियों को काले तिल और गुड़ खिलाएं.