Aries Weekly Horoscope 24-30 October 2022
Aries Weekly Horoscope 24-30 October 2022
मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत से मानसिक स्थिति में सुधार होगा. धीरे धीरे धन का आगमन बना रहेगा. इसके अलावा, घर के कार्यों तथा शिक्षा आदि में व्यस्तता रहेगी. परिवार में कोई मंगल कार्य होगा, उपहार का लाभ मिलेगा. इस सप्ताह में स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखें, धन खर्च पर ध्यान दें. पूरे सप्ताह शनि मंत्र का जप करना लाभकारी होगा.
करियर में मिलेगी मदद
मेष राशि के जातकों के लिए 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 तक का सप्ताह शुभता लेकर आने वाला है. इस सप्ताह आपको यात्रा करनी पड़ सकती है. ये यात्रा करियर-कारोबार के सिलसिले होगी. इस दौरान आपको अपने करियर से जुड़ी सभी मदद प्रदान होगी. ये मदद आपको किसी प्रभावी व्यक्ति द्वारा मिलेगी, जिससे आपको करियर और कारोबार में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.
जमीन खरीदने के योग हैं
अगर आप जमीन या घर खरीदने का सोच रहे हैं तो ख्वाहिश भी आपकी इस सप्ताह पूरी हो सकती है. इसके शुभ योग बन रहे हैं. धन और व्यापार के लिहाज से भी ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है. हालांकि, कुछ लोगों से आपको बचकर रहने की जरूरत है. हफ्ते कुछ अच्छी चीजें हो सकती हैं. घर में भी खुशहाल माहौल रहने वाला है.
उपाय के रूप में आप हर दिन हनुमान जी को लाल फूल और रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें.