scorecardresearch

Weekly Horoscope Capricorn 27 October-2 November 2025: बड़ा आर्थिक लाभ संभव, छात्रों के अनुकूल समय

Weekly Horoscope Capricorn 27 October to 2 November 2025: मकर राशि के जातक काम के दबाव में खुद को अस्वस्थ महसूस करेंगे. हालांकि हफ्ते के आखिरी तक खुद को तनावमुक्त कर लेंगे. जातकों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है. छात्रों के लिए अनुकूल समय है.

Capricorn Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope

27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातक ऑफिस में थकान की वजह से बीमार महसूस कर सकते हैं. जातकों की रचनात्मक क्षमता में बढ़ोतरी होगी. इस हफ्ते जातकों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. किसी मसले पर फैमिली के सदस्य जातकों के खिलाफ हो सकते हैं. इस हफ्ते जातकों को ऑफिस में किसी से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए. जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़े प्रयास से ही सफलता मिल जाएगी.

काम के दबाव में थकान महसूस कर सकते हैं-
मकर राशि के जातक इस हफ्ते अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं. क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से ऑफिस में काम का दबाव जातकों को थका देगा. जिससे जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि इस हफ्ते जातक आराम करेंगे और खुद को मानसिक रूप से तनावमुक्त महसूस करेंगे.

बड़ा आर्थिक लाभ संभव-
मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जातकों को इस हफ्ते बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. इस हफ्ते से जातकों की रचनात्मक क्षमता में बढ़ोतरी होगी. उम्मीद है कि जातक अच्छा मुनाफा कमाने के लिए नया तरीका खोज पाएंगे.

फैसले को नहीं मिलेगा फैमिली का समर्थन-
मकर राशि के जातक इस हफ्ते अपनी फैमिली के सदस्यों को किसी फैसले को लेकर मनाने में नाकाम साबित होंगे. जिसकी वजह से फैमिली के सदस्य जातक के खिलाफ हो सकते हैं और आपके फैसले का समर्थन करने से इनकार कर सकते हैं.

सोच-समझकर करें शब्दों का इस्तेमाल-
मकर राशि के जातकों को ऑफिस में बातचीत करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में जातकों को दूसरे से बात करते समय सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. किसी से भी ऐसी बात ना करें, जिससे आपकी छवि प्रभावित हो.

छात्रों के लिए अनुकूल समय-
मकर राशि के जो छात्र, उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको कम मेहनत में बड़ी सफलता मिल सकती है. उनके लिए समय काफी अनुकूल है. जातकों को इस समय का भरपूर लाभ उठाने की सलाह दी जाती है. जातक इस परिस्थिति को किसी भी सूरत में हाथ से ना जाने दें.

इस सप्ताह का उपाय-
मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते कुछ उपाय करने होंगे. जातकों को रोजाना 41 बार 'ॐ वायुपुत्राय नमः' का जाप करना चाहिए. इसके साथ ही गरीबों की मदद करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: