Meen saptahik rashifal 24 July to 30 july 2023
Meen saptahik rashifal 24 July to 30 july 2023
इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के घर में जीवनसाथी का ख़राब स्वास्थ्य तनाव और चिंता का मुख्य कारण बनेगा. आप कार्यस्थल से शीघ्र छुट्टी लेकर घर जाने के लिए व्याकुल दिखाई दे सकते हैं.
सही रणनीति के तहत खर्च करें पैसे
इस सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मसलों पर आपके लिए अच्छी हो सकती है, लेकिन सप्ताह के अंत में किसी न किसी वजह से आपका पैसा खर्च हो सकता है. ये आपको परेशान करता रहेगा. ऐसे में अपने पैसे को शुरू से अंत तक सही रणनीति के तहत खर्च करें.
गलतफहमियों का शिकार होने से बचे
इस सप्ताह आपको परिवार में किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा. क्योंकि ऐसा न करने से दूसरों के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है. इसलिए अगर किसी के साथ कोई समस्या है तो उसे शांतिपूर्वक बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें. इस समय आप तमाम तरह की गलतफहमियों का शिकार होने से बचे रहेंगे. इसके अलावा इस सप्ताह आपको सामान्य से कम मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि आपको अपनी मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा, जिससे आपकी स्थिति में भी सुधार आएगा.
मेहनत का फल मिलेगा
शिक्षा के क्षेत्र में आपकी राशि के जातकों को अपार सफलता मिलेगी. इस वर्ष आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा, क्योंकि ग्रहों की कृपा आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाएगी. इसलिए इस पूरे सप्ताह आपको अच्छे परिणाम मिलते रहेंगे. "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का प्रतिदिन 21 बार जाप करें.