scorecardresearch

Gemini Weekly Horoscope 15-21 June 2026: मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शानदार! जॉब से लेकर बिजनेस तक में मिलेगी तरक्की, घर में पैसों की नहीं रहेगी तंगी

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि वालों पर इस सप्ताह मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी. इससे घर में पैसों की तंगी नहीं रहेगी. इस सप्ताह नौकरी से लेकर व्यापार तक में तरक्की मिलने के योग हैं. यहां आप पढ़ सकते हैं मिथुन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल.

Gemini Weekly Horoscope Gemini Weekly Horoscope

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (15-21 जून 2026) फलदायी रहने वाला है. ईमानदारी से कार्य करने पर हर काम में सफलता मिलेगी. इस सप्ताह मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा रहेगा. इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा मिथुन राशि वालों पर बनी रहेगी. इससे इससे घर में पैसों की तंगी नहीं रहेगी. कई स्रोतों से धन का आगमन होगा. मिथुन राशि वाले इस सप्ताह अपने खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए धन को संचित करने में सफल रहेंगे. इस सप्ताह नौकरी से लेकर व्यापार तक में तरक्की मिलने के योग हैं. 

स्वास्थ्य सामान्य से रहेगा ज्यादा मजबूत 
सप्ताह की शुरुआत से लेकर अंत तक कई ग्रहों का स्थान परिवर्तन होगा और यह वह समय होगा, जब मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य सामान्य से अधिक मजबूत रहेगा. इस सप्ताह मिथुन राशि वाले कई शारीरिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं. कुल मिलाकर  इस सप्ताह स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. इस सप्ताह अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें. घर का बना पौष्टिक खाना खाएं. हर दिन योग और व्यायाम करें. रोज 7 से 8 घंटे तक नींद जरूर लें.

बिजनेस में होगा फायदा
इस सप्ताह शनि के दसवें भाव में होने की वजह, इस सप्ताह आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे. इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बनेगी. हालांकि इस दौरान संभावना अधिक है कि आपका जीवन साथी आपको आर्थिक मदद देते हुए किसी मुसीबत से निकलने में आपकी मदद करें. आपकी राशि में अधिकतम ग्रहों की स्थिति बताती है कि इस सप्ताह मिथुन राशि वालों में से कुछ को अपनी इच्छानुसार स्थानांतरण या नौकरी में अच्छा बदलाव मिलने की संभावना है. हालांकि इसके लिए आपको शुरुआत से ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपने संबंध बेहतर करके चलना होगा. 

नौकरी में इस सप्ताह तरक्की मिलने की संभावना है. इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के भीतर गजब का आत्मविश्वास रहेगा. इससे वे अपने अनूठे विचारों को कार्यस्थल पर बहुत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे. इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के नेतृत्व करने की क्षमता में निखार आएगा और ऑफिस में धाक बढ़ेगी. गौरतलब है कि ऑफिस की किसी भी तरह की अंदरूनी राजनीति या गॉसिप से खुद को पूरी तरह दूर रखना ही आपके करियर के लिए बेहतर होगा. मिथुन राशि के वैसे जातक जो बिजनेस करते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहेगा. बिजनेस में काफी फायदा होगा. व्यवसाय से जुड़े मिथुन राशि वालों को नई साझेदारी करने या काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्राएं करने के लिए यह समय काफी अनुकूल है. 

विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा सप्ताह
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह सफलता देने वाला रहेगा. इस सप्ताह के शुरुआत में विद्यार्थियों की एकाग्रता, सीखने की ललक और बौद्धिक क्षमता बहुत मजबूत स्थिति में होगी. यदि आप किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करना चाहते हैं या लेखन कार्य से जुड़े हैं तो यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहने वाला है. वैसे विद्यार्थी जो किसी प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू या किसी बड़े सेमिनार की तैयारी कर रहे हैं, उनका आत्मविश्वास इस सप्ताह बुलंदियों पर होगा. इस सप्ताह विद्यार्थियों की मेहनत उनको बेहतरीन परिणाम दिलाएगी. हालांकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के मार्ग में कुछ छोटी-मोटी बाधाएं उत्पन्न तो जरूर होंगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी और आप उन सभी समस्याओं का अकेले ही समाधान ढूढ़ने में सफल रहेंगे.

उपाय
हर दिन नियमित रूप से विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. रोज सुबह ओम बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. बुधवार के दिन पक्षियों को साबुत हरी मूंग या चना खाने के लिए डालें. सुबह जगते ही हनुमान जी का एक बार ध्यान जरूर करें.