scorecardresearch

Gemini Weekly Horoscope 27 July to 2 Aaugust 2026: मिथुन राशि वालों की इस सप्ताह आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, करियर में रखें धैर्य, सबकुछ होगा अच्छा

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कई स्रोतों से धन प्राप्त होगा. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. करियर में धैर्य रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी. यहां पढ़ें विस्तार से राशिफल.

Advertisement
Gemini Weekly Horoscope Gemini Weekly Horoscope

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (27 जुलाई-2 अगस्त 2026) मिश्रित फलदायी रहेगा. इस सप्ताह स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे मजबूत होती जाएगी. हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना आवश्यक होगा.

स्वास्थ्य में होगा सुधार
इस सप्ताह मिथुन राशि वालों की सेहत पहले की तुलना में बेहतर रहेगी. इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है. यदि किसी कारणवश यात्रा करना जरूरी हो तो पहले स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं. खान-पान में लापरवाही न करें और बाहर के तले-भुने भोजन से दूरी बनाए रखें. नियमित सैर, पर्याप्त नींद और ध्यान करने से ऊर्जा बनी रहेगी. सप्ताह के अंत तक आप खुद को पहले से अधिक सक्रिय महसूस करेंगे.

बचत पर दें ध्यान
केतु के चंद्र राशि के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे राहत मिलेगी. सप्ताह की शुरुआत में आय सामान्य रह सकती है, लेकिन बाद के दिनों में अलग-अलग स्रोतों से धन प्राप्त होने की संभावना बनेगी. पुराने बिलों और जरूरी खर्चों को प्राथमिकता दें. किसी के कहने पर जल्दबाजी में निवेश करने से बचें. अतिरिक्त धन मिलने पर उसे बचत या भविष्य की योजनाओं में लगाना लाभदायक रहेगा.

कारोबार में मिलेगी सफलता
नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पुराने अधूरे कार्यों के कारण वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. यदि समय रहते काम पूरा नहीं किया गया तो जिम्मेदारी किसी अन्य सहकर्मी को सौंपी जा सकती है. बीच सप्ताह काम की गति धीमी रह सकती है, लेकिन शुक्रवार के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी. कारोबार करने वालों को भी नए लाभ के अवसर मिल सकते हैं।.

परिवार का मिलेगा साथ
यदि पिछले कुछ समय से माता-पिता का स्वास्थ्य प्रभावित था, तो इस सप्ताह उसमें सुधार देखने को मिल सकता है. इससे घर का वातावरण सुखद रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. वाहन या नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी बन सकती है. परिवार के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.

छात्रों के लिए सीखने का अच्छा समय
जो विद्यार्थी नई चीजें सीखने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे, उनकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी. पढ़ाई में लापरवाही करने वाले छात्रों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते. कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना इस सप्ताह सफलता की कुंजी साबित होगा.

प्रेम संबंधों में बढ़ेगी नजदीकियां
सप्ताह की शुरुआत प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगी. जीवनसाथी या प्रेमी का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. मंगलवार से गुरुवार के बीच किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए पुरानी बातों को दोहराने से बचें. सप्ताह के अंत तक रिश्तों में फिर से मधुरता लौटेगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा.

उपाय
1.
रोज ॐ बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जप करें.
2. हरा चना या हरी सब्जियों का दान करें.
3. सुबह पक्षियों को दाना डालें.
4. हर दिन कम से कम 10 मिनट ध्यान करें.
5. रोज गुरुजनों और बड़ों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद अवश्य लें.