scorecardresearch

Scorpio Horoscope December 2022: वृश्चिक राशि वालों का प्रेम संबंध होगा अच्छा, आय में वृद्धि के हैं योग

वृश्चिक माह का राशिफल दिसंबर 2022: वृश्चिक राशि के जातकों को दिसंबर के महीने में आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. मानसिक तनाव हो सकता है. सेहत पर ध्यान रखें. नौकरी में जातकों की स्थिति बेहतर होती जाएगी. घर में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंध अच्छे होंगे. कारोबार में पार्टनर के साथ विवाद होने के योग बन रहे हैं. जिससे दूर रहने की कोशिश करें.

Advertisement
Scorpio Horoscope December 2022 Scorpio Horoscope December 2022
हाइलाइट्स
  • नौकरी में बड़ा पद मिलने का योग हैं

  • परिवार में मांगलिक कार्य होंगे

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना सभी क्षेत्रों के लिए अनुकूल रहने वाला है. दिसंबर का महीना आपके लिए खुशियां लेकर आएगा. इस महीने अपने ऊपर मानसिक तनाव को हावी नहीं होने दें. मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए रोजाना योग और मेडिटेशन करें. सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरी में आपकी स्थिति बेहतर होती जाएगी. आपका बिजनेस पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है. दिसंबर में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय वृद्धि के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंधों और बेहतर हो सकते हैं. जीवनसाथी को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. परिवार में कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. घर में कोई मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं. 

आर्थिक स्थिति: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना आर्थिक दृष्टि से बेहतर रहने वाला है. इस महीने वृश्चिक राशि के जातकों के आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आय में वृद्धि के साथ ही खर्चे बढ़ने के योग भी हैं, लेकिन पैसे की कमी के कारण आपके ऊपर कोई परेशानी नहीं आएगी. आप कारोबार में अच्छा पैसा कमाएंगे. इस महीने आमदनी बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास रंग लाएंगे. अगर आप विवाहित हैं तो आपके जीवन साथी को आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं. 

स्वास्थ्य स्थिति: वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. इस राशि के जातकों को रक्त संबंधी, अनियमित रक्तचाप और सर्जरी या बुखार जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. बीमारियों से दूर रहने के लिए हेल्दी डाइट लें और शरीर को हाईड्रेड रखें. ज्यादा चीनी खाने से बचें. अपनी दिनचर्या में योग और मेडिटेशन को डालें. अगर सेहत से संबंधित कोई समस्या हो रही हो तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें. 

पारिवारिक स्थिति: वृश्चिक राशि के जातकों को दिसंबर महीने में प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. अपने पार्टनर के करीब आएंगे. अगर अपने प्रेमी से शादी करना चाहते हैं तो शादी का प्रस्ताव रखने का यह एक अच्छा समय होगा. अविवाहितों का विवाह होने के योग बन रहे हैं. वृश्चिक राशि के जातकों के जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव हो सकता है. पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है और कुछ विवाद भी हो सकते हैं. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का भी योग बन रहा है. परिवार के लिए खाली समय निकालें. 

करियर स्थिति: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना करियर की दृष्टि से मिला-जुला रहने वाला है. करियर की स्थिति में सुधार होता जाएगा. सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सफलता मिलेगी. नौकरी में कोई बड़ा पद मिलने की संभावना बन रही है. नौकरी में आपकी स्थिति बेहतर होगी. आपका बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है. ऐसी स्थिति से दूर रहने की कोशिश करें. सरकारी क्षेत्र से लाभ होने के योग बन रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को एग्जाम में लाभ होने के योग बन रहे हैं.