Scorpio Weekly Horoscope
Scorpio Weekly Horoscope
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कई तरह के उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. इस दौरान आपको घर और कामकाज से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी खास काम को लेकर मन में उलझन बनी रह सकती है. सप्ताह की शुरुआत से ही मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर भी आपकी चिंता बढ़ सकती है.
वृश्चिक राशि का करियर और नौकरी राशिफल
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सावधानी बरतने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं. इसलिए अपने विरोधियों से सतर्क रहें. अपनी काम से जुड़ी योजनाओं को समय से पहले किसी के सामने न बताएं. जब तक आपका काम पूरा न हो जाए, तब तक अपनी योजना को गुप्त रखना बेहतर होगा. जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें.
वृश्चिक राशि का व्यापार राशिफल
कारोबार करने वाले लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी. इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार लाभ मिल सकता है. हालांकि, सप्ताह के दूसरे हिस्से में कारोबार की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. बिक्री में कमी आने या काम में रुकावट की स्थिति बन सकती है. इसलिए पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और किसी भी तरह का बड़ा जोखिम उठाने से बचें.
वृश्चिक राशि का पारिवारिक राशिफल
पारिवारिक जीवन में इस सप्ताह कुछ तनाव रह सकता है. घर के किसी बड़े सदस्य की तबीयत आपकी चिंता का कारण बन सकती है. वहीं, जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर बहस या मतभेद हो सकता है. ऐसी स्थिति में अपनी बात शांति से रखें. आपकी बोली और व्यवहार का असर रिश्तों पर पड़ सकता है. इसलिए गुस्से में कोई ऐसी बात न कहें, जिससे अपनों को दुख पहुंचे.
वृश्चिक राशि का प्रेम और युवा राशिफल
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह एक-दूसरे को समझने का है. अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराज होने से बचें. सप्ताह के दूसरे हिस्से में युवाओं का अधिकतर समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में बीत सकता है.
वृश्चिक राशि के लिए उपाय
इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. मन की शांति के लिए प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें. साथ ही बजरंग बाण का पाठ करना आपके लिए शुभ माना गया है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और हर काम धैर्य के साथ करें.