scorecardresearch

Virgo Weekly Horoscope (2-8 November 2026): इस सप्ताह कन्या राशि की बढ़ने वाली है मुश्किलें, जानें लोगों पर भरोसा करना कैसा देगा आपको फल

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह हर किसी की बात पर तुरंत भरोसा करने से बचना चाहिए. ऑफिस हो या कारोबार, अपनी जिम्मेदारियां खुद समझें और जरूरी कागजात संभालकर रखें. आर्थिक मदद करने से पहले अपनी जेब का हिसाब जरूर लगाएं. आपका अच्छा स्वभाव आपकी ताकत है, लेकिन इसी वजह से कोई आपका फायदा न उठा पाए, इसका ध्यान रखना भी जरूरी है.

Advertisement
Virgo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope

जहां दूसरे राशि के जातकों की समस्या खत्म होती है, वहीं से कन्या राशि के जातकों की परेशानी शुरू हो सकती है. अपने नरम स्वभाव और दूसरों पर जल्दी भरोसा करने की आदत के कारण ये कई बार लोगों की बातों में आ जाते हैं. दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं. 2 से 8 नवंबर 2026 का सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने का है. कामकाज में पुराने मामलों को दोबारा देखना पड़ सकता है, वहीं पैसों के मामले में किसी के कहने पर जल्दबाजी में फैसला लेना भारी पड़ सकता है.

करियर में पुराने काम दोबारा करने पड़ सकते हैं
नौकरी करने वाले कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा. कोई पुराना काम या अधूरी जिम्मेदारी फिर से सामने आ सकती है. ऑफिस में बातचीत के दौरान अपनी बात साफ रखें, क्योंकि आपकी कही हुई बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है. किसी सहकर्मी की बातों में आकर अपने काम की जिम्मेदारी दूसरे को न सौंपें. व्यापार करने वालों को पुराने ग्राहकों से संपर्क करने या पहले अटके काम को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. हालांकि, कोई नया समझौता करने से पहले उसकी शर्तें अच्छी तरह पढ़ लें. जल्दबाजी में किया गया वादा आगे परेशानी दे सकता है.

आर्थिक स्थिति
पैसों के मामले में यह सप्ताह थोड़ा संभलकर चलने का है. आपकी कमाई बनी रह सकती है, लेकिन साथ ही कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिनकी आपने पहले से योजना नहीं बनाई होगी. किसी दोस्त या रिश्तेदार की आर्थिक मदद करने से पहले अपनी स्थिति जरूर देख लें. भावुक होकर किसी को पैसे उधार देना या बिना पूरी जानकारी के निवेश करना ठीक नहीं रहेगा. अगर आपका कोई पुराना भुगतान अटका हुआ है, तो उसे वापस पाने के लिए दोबारा बात कर सकते हैं. इस सप्ताह बचत पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी रहेगा. पैसे डूबने की उम्मीद भी दिखाई दे रही है.

सप्ताह के ग्रहों का कन्या राशि पर असर
वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, इस सप्ताह बुध वक्री और अस्त अवस्था में तुला राशि में रहेगा. बुध कन्या राशि का स्वामी होने के साथ करियर भाव का भी स्वामी है. ऐसे में कामकाज से जुड़े फैसलों, बातचीत और पैसों के लेन-देन में सावधानी रखना जरूरी होगा. 6 नवंबर को शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश से निजी फैसलों और अपनी जरूरतों पर ध्यान बढ़ सकता है. वहीं शनि की मीन राशि में वक्री स्थिति साझेदारी और कारोबारी संबंधों में धैर्य रखने का संकेत देती है. 
 

ये भी पढ़ें