किन राशियों को नहीं करना चाहिए आपस में डेट
किन राशियों को नहीं करना चाहिए आपस में डेट
प्यार में पड़ने के बाद इंसान कई बार खुद से ज्यादा सामने वाले की परवाह करने लगता है. उसकी खुशी में अपनी खुशी ढूंढता है और पार्टनर की हर छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखता है. वहीं कुछ लोग प्यार में इतने बेफिक्र होते हैं कि उन्हें पार्टनर की शिकायतें भी समझ नहीं आतीं. किसी को हर वक्त साथ चाहिए, तो किसी को रिश्ते में भी अपनी आजादी सबसे प्यारी होती है. देखा गया है कि कई बार यही फर्क रिश्ते में खटास की वजह बन जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि के जातकों का प्रेम में स्वभाव अलग होता है. कुछ राशियों के साथ प्यार का रिश्ता निभाना आसान माना जाता है, तो कुछ के साथ तालमेल बिठाने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. आइए जानते हैं 12 राशियों के जातकों की लव लाइफ कैसी होती है और किस राशि के लोगों को डेट करते समय किन बातों से परेशानी आ सकती है.
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातक प्यार के मामले में काफी जोशीले और सीधे स्वभाव के माने जाते हैं. इन्हें अपने रिश्ते में उत्साह और रोमांच पसंद होता है. जब ये किसी को पसंद करते हैं, तो अपनी भावनाएं जाहिर करने में ज्यादा समय नहीं लगाते. हालांकि, कई बार इनका गुस्सा और जल्दबाजी रिश्ते में परेशानी खड़ी कर सकती है.
किसे डेट करने में आ सकती है मुश्किल- कर्क राशि के जातकों के साथ इनकी पटरी बैठाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. मेष राशि वाले अपनी बात खुलकर कह देते हैं, जबकि कर्क राशि के लोग छोटी बातों को भी दिल पर लगा सकते हैं. मेष का गुस्सा और कर्क की भावुकता दोनों के बीच अनबन की वजह बन सकती है.
2. वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातक प्यार में स्थिरता और भरोसे को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं. ये जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते, लेकिन एक बार रिश्ता बना लें तो उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करते हैं. इन्हें अपने पार्टनर के साथ समय बिताना और एक सुरक्षित रिश्ता पसंद होता है. हालांकि, इनकी जिद कई बार परेशानी बन सकती है.
किसे डेट करने में आ सकती है मुश्किल- धनु राशि के जातकों के साथ इनका रिश्ता थोड़ा मुश्किल हो सकता है. वृषभ राशि वाले एक जगह टिककर रहना और तय तरीके से जिंदगी जीना पसंद करते हैं, जबकि धनु राशि के लोगों को घूमना-फिरना और नई चीजें आजमाना अच्छा लगता है. दोनों की पसंद अलग होने से एक-दूसरे को समझने में दिक्कत आ सकती है.
3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातक बातचीत करना और नए लोगों से मिलना पसंद करते हैं. प्यार में भी इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए, जिसके साथ वे खुलकर बातें कर सकें. ये रिश्ते में बोरियत पसंद नहीं करते और हर दिन कुछ नया चाहते हैं. हालांकि, इनका बदलता मूड और कभी-कभी फैसला न ले पाना पार्टनर को उलझन में डाल सकता है.
किसे डेट करने में आ सकती है मुश्किल- कन्या राशि के जातकों के साथ इनकी सोच टकरा सकती है. कन्या राशि वाले हर काम को सोच-समझकर और एक तय तरीके से करना पसंद करते हैं. वहीं मिथुन राशि के लोग अचानक प्लान बदल सकते हैं. कन्या को मिथुन का यह व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना लगता है, जबकि मिथुन को कन्या का ज्यादा हिसाब-किताब रखना पसंद नहीं आता.
4. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातक प्यार में काफी भावुक और देखभाल करने वाले माने जाते हैं. ये अपने पार्टनर से जुड़ाव महसूस करना चाहते हैं और रिश्ते को लेकर गंभीर रहते हैं. इन्हें छोटी-छोटी बातों में भी प्यार और अपनापन चाहिए होता है. अगर पार्टनर इन्हें समय न दे, तो ये दुखी हो जाते हैं.
5. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातक प्यार में खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं. इन्हें अपने पार्टनर से तारीफ, सम्मान और पूरा ध्यान चाहिए होता है. ये अपने रिश्ते को खास बनाने की कोशिश करते हैं और पार्टनर के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. हालांकि, इन्हें नजरअंदाज किया जाना बिल्कुल पसंद नहीं होता.
किसे डेट करने में आ सकती है मुश्किल- वृश्चिक राशि के जातकों के साथ रिश्ता संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. दोनों का स्वभाव मजबूत होता है और दोनों अपनी बात पर टिके रहना पसंद करते हैं. सिंह को खुलकर तारीफ और प्यार जताना अच्छा लगता है, जबकि वृश्चिक अपने मन की बातें आसानी से जाहिर नहीं करते. ऐसे में दोनों के बीच अहंकार और शक की वजह से तनाव हो सकता है.
6. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातक रिश्ते को लेकर काफी गंभीर रहते हैं. ये छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं और चाहते हैं कि उनका पार्टनर भी रिश्ते को उतनी ही अहमियत दे. ये अपने साथी की मदद करने और उसकी परेशानियां दूर करने की कोशिश करते हैं. हालांकि, इनकी हर बात में कमी निकालने की आदत कभी-कभी पार्टनर को परेशान कर सकती है.
7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातक प्यार और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना पसंद करते हैं. इन्हें लड़ाई-झगड़े से दूर रहना और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताना पसंद होता है. ये अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं. हालांकि, कई बार हर बात में सबको खुश रखने की कोशिश में खुद फैसला लेने में देर कर देते हैं.
किसे डेट करने में आ सकती है मुश्किल- मकर राशि के जातकों के साथ इनकी परेशानी बढ़ सकती है. तुला राशि वाले प्यार और साथ को खुलकर जाहिर करना चाहते हैं, जबकि मकर राशि के लोग अपने काम और जिम्मेदारियों को ज्यादा अहमियत दे सकते हैं. तुला को मकर का कम समय देना खल सकता है और मकर को तुला का हर बात पर चर्चा करना पसंद नहीं आएगा.
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातक प्यार को हल्के में नहीं लेते. ये किसी से जुड़ते हैं तो पूरी गहराई से रिश्ता निभाना चाहते हैं. इन्हें पार्टनर से वफादारी और भरोसे की उम्मीद रहती है. हालांकि, कई बार ये अपने साथी को लेकर जरूरत से ज्यादा शक करने लगते हैं और अपनी भावनाएं छिपाकर रखते हैं.
9. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को आजादी और अपनी मर्जी से जिंदगी जीना पसंद होता है. प्यार में भी ये ऐसा साथी चाहते हैं, जो इनकी पसंद और घूमने-फिरने के शौक को समझे. ये नई जगहों पर जाना और नए अनुभव लेना पसंद करते हैं. हालांकि, इन्हें किसी के बहुत ज्यादा रोकने-टोकने से परेशानी होती है.
10. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातक रिश्तों में भरोसे और जिम्मेदारी को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं. ये प्यार में जल्दीबाजी नहीं करते और किसी को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने से पहले अच्छी तरह समझते हैं. ये अपने पार्टनर के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि रिश्ते को समय नहीं दे पाते.
11. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातक अपनी अलग सोच और आजाद ख्यालों के लिए जाने जाते हैं. इन्हें ऐसा पार्टनर पसंद होता है, जो इनकी बात समझे और हर समय रोक-टोक न करे. ये दोस्ती को रिश्ते की मजबूत नींव मानते हैं. हालांकि, कई बार अपनी भावनाएं जाहिर न करने की वजह से पार्टनर को लग सकता है कि ये रिश्ते में दिलचस्पी नहीं ले रहे.
किसे डेट करने में आ सकती है मुश्किल- मीन राशि के जातकों के साथ इन्हें तालमेल बिठाने में दिक्कत हो सकती है. मीन राशि के लोग प्यार में भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन चाहते हैं, जबकि कुंभ राशि के जातक कई बार अपनी दुनिया में रहना पसंद करते हैं. मीन को कुंभ का भावनाएं न जताना खल सकता है और कुंभ को मीन की ज्यादा भावुकता समझने में समय लग सकता है.
12. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातक प्यार को लेकर काफी सपने देखते हैं. ये अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ना चाहते हैं और उसके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं. ये रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और छोटी-छोटी बातों में भी प्यार ढूंढ लेते हैं. हालांकि, कई बार ये अपने साथी से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें लगा लेते हैं.
ये भी पढ़ें