सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 22 अगस्त से 28 अगस्त 2022
सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 22 अगस्त से 28 अगस्त 2022
अगस्त माह का नया सप्ताह शुरू हो रहा है. ऐसे में सिंह राशि के जातक यह जानने के इच्छुक होंगे कि उनके लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है. क्या आने वाले सप्ताह में भाग्योदय की संभावना है या ऐसा क्या करना होगा जिससे बिगड़ती चीजें बेहतर हो. स्वास्थ्य कैसा रहेगा. धन की स्थिति कैसी रहेगी. पारिवारिक जीवन कैसा बीतेगा. जानेंगे सब लेकिन सबसे पहले बात सेहत की.
सेहत में होगा सुधार
सिंह राशि वालों के सेहत में इस हफ्ते सुधार की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा. हालांकि छोटी मोटी दिक्कतें परेशान कर सकती है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. खानपान का विशेष ध्यान रखें. बाहर का खाना खाने से परहेज करें.
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
इस हफ्ते सिंह राशि वालों को धन के मामले में सफलता मिलेगी. जो लोग नौकरी करते हैं उनके वेतन में वृद्धि हो सकती है और पद में परिवर्तन हो सकता है. जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें अच्छे पैकेज के साथ नौकरी मिल सकती है. व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा. हालांकि इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. लाभ मिलने के बाद अपने कर्मचारियों के बीच मिठाई का वितरण करने से एक सकारात्मक माहौल बनेगा.
परिवार के सदस्यों से मिलेगा सहयोग
सिंह राशि वाले इस हफ्ते अगर अपनी परेशानी परिवार के सदस्यों से साझा करेंगे तो उन्हें सहयोग प्राप्त होगा और इस कारण किसी बड़ी परेशानी से भी निकलने में वे सफल रहेंगे. लेकिन इसके साथ ही उन्हें अपनी वाणी और स्वभाव पर विशेष ध्यान देना होगा.
इस दिन करें शुभ काम
सिंह राशि के जातक अगर इस सप्ताह कोई शुभ काम करने का प्लान कर रहे हैं तो उनके लिए मंगलवार का दिन विशेष फलदायी रहेगा. इसके साथ कोशिश करें कि विकलांग लोगों को भोजन जरूर कराएं.