scorecardresearch

Virgo Monthly Horoscope October 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2026 में बन रहा ये बड़ा योग, जानें मिलेगा फायदा या होगा नुकसान

अक्टूबर में कन्या राशि के जातकों के सामने धन लाभ से जुड़े कई मौके आ सकते हैं, लेकिन साथ ही खर्च भी बना रहेगा. मनोरंजन, वाहन और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होने की संभावना है. ऐसे में कमाई और खर्च के बीच संतुलन रखना जरूरी रहेगा.

Advertisement
Virgo Monthly Horoscope Virgo Monthly Horoscope

कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2026 कई मायनों में खास रहने वाला है. इस महीने ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलाव का असर करियर, धन और व्यक्तिगत जीवन पर देखने को मिल सकता है. महीने में बनने वाले कुछ योग कन्या राशि के जातकों के लिए लाभ के संकेत दे रहे हैं. हालांकि, ज्योतिषीय गणना के अनुसार बताई गई ये राशिफल व्यक्ति की जन्मकुंडली, लग्न और दशा के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.

बुध-शुक्र की स्थिति से बनेंगे धन लाभ के योग
अक्टूबर में बुध और शुक्र कन्या राशि से दूसरे भाव में संचार करेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस स्थिति के चलते कन्या राशि के जातकों का संपर्क प्रतिष्ठित लोगों से हो सकता है. वहीं, अचानक धन लाभ के अवसर भी बन सकते हैं. इस दौरान जातकों का पैसा मनोरंजन और दूसरी सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च हो सकता है. यानी कमाई के साथ खर्च भी बढ़ेगा, लेकिन इसके बावजूद जातक खुद को खुश महसूस कर सकते हैं. वाहन खरीदने का विचार भी इस दौरान पूरा हो सकता है.

करियर में मिल सकते हैं नए मौके
अक्टूबर का महीना कन्या राशि के जातकों के करियर के लिए भी महत्वपूर्ण रह सकता है. ग्रहों की स्थिति के कारण कामकाज में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं. नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम में पहचान और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिल सकता है. इससे आत्मविश्वास बढ़ने के साथ आय में भी सुधार की स्थिति बन सकती है.

17 अक्टूबर को बदलेगी सूर्य की चाल
17 अक्टूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. तुला राशि में पहले से मौजूद शुक्र के साथ सूर्य की युति बनेगी. ज्योतिष में सूर्य और शुक्र की इस युति को शुक्रादित्य योग कहा जाता है. यह योग 6 नवंबर तक प्रभावी रहने की उम्मीद है. इस दौरान जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहने वाले हैं. घबराने की जरूरत नहीं है. बड़े-बड़े संकट से आसानी से निकल जाएंगे.

ये भी पढ़ें