Virgo Weekly Horoscope
Virgo Weekly Horoscope
27 जुलाई से 2 अगस्त का सप्ताह कन्या राशि के जातकों के लिए संतुलित और सकारात्मक रहने के संकेत दे रहा है. इस दौरान व्यावहारिक सोच और आत्मविश्वास आपके सबसे बड़े हथियार साबित होंगे. कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी और कई पुराने अटके काम पूरे होने की संभावना है. ग्रहों की चाल इस सप्ताह आपको जल्दबाजी के बजाय योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की सलाह दे रही है.
करियर में बढ़ेगा फोकस, मिल सकती है नई जिम्मेदारी
कार्यक्षेत्र में यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. बुध के मिथुन राशि में रहने से आपकी सोच स्पष्ट रहेगी और ऑफिस में बातचीत या मीटिंग्स में आपकी बात प्रभावशाली ढंग से सामने आएगी. सप्ताह के अंत तक करियर को लेकर नई जिम्मेदारियां मिलने या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है. बड़े फैसले सोच-समझकर लें और अपनी प्रैक्टिकल अप्रोच बनाए रखें.
विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय
पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह सप्ताह उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा. एकाग्रता पहले से बेहतर होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं या तकनीकी विषयों की तैयारी करने वालों को फायदा मिल सकता है. परिवार और शिक्षकों का सहयोग भी मिलेगा. सप्ताह के आखिर में ग्रुप स्टडी, प्रेजेंटेशन और डिस्कशन जैसे कामों में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा.
रिश्तों में संवाद बनाए रखें
1 अगस्त को शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने से आपका आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा. इससे निजी रिश्तों में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ बातचीत पहले से बेहतर होगी. हालांकि, शनि के वक्री रहने की वजह से किसी भी रिश्ते में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. बिना वजह की बहस से बचें और खुलकर अपनी बात रखें.
सेहत और दिनचर्या पर दें ध्यान
सप्ताह के मध्य से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने की कोशिश करें. खानपान और नींद का ध्यान रखने से ऊर्जा बनी रहेगी. नियमित व्यायाम और समय पर आराम करने से मानसिक तनाव भी कम होगा.
इन उपायों से मिलेगा शुभ फल
इस सप्ताह 'ॐ बुधाय नमः' मंत्र का 108 बार जप करना शुभ माना गया है. हरी सब्जियां या हरा चना दान करें, गाय को हरा चारा खिलाएं और अपने कार्यस्थल व घर को साफ-सुथरा रखें. गुरुजनों और बड़ों का आशीर्वाद लेना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा.
ये भी पढ़ें