Virgo weekly Horoscope
Virgo weekly Horoscope
अप्रैल की दूसरा हफ्ता कन्या राशि वालों के लिए काम के मामले में काफी अच्छा साबित हो सकता है. लंबे समय से जो प्रयास आप बिना थके करते आ रहे थे, उनके नतीजे अब स्पष्ट होने लगेंगे. बड़े अधिकारी या बॉस आपकी क्षमता और कार्यशैली से प्रभावित होंगे. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं या किसी नए आइडिया पर काम कर रहे हैं, तो समय आपके लिए अनुकूल है. दफ्तर के माहौल में आपका प्रभाव बढ़ेगा और टीम के लोग आपके सुझावों को महत्व देंगे. नौकरी बदलने या प्रमोशन मिलने के संकेत भी मजबूत हैं.
आर्थिक स्थिति
पैसों के लिहाज से सप्ताह राहत भरा रहेगा. कमाई के स्रोत मजबूत रहेंगे और कुछ जातकों को एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बन रहे हैं. हालांकि आय बढ़ने के साथ ही खर्चे भी सामने आ सकते हैं. यदि आप किसी बड़े फाइनेंशियल प्लान पर विचार कर रहे हैं, तो बिना सोचे-समझे कदम न उठाएं. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी.
प्रेम और परिवार
परिवार में शांति और मधुरता बनी रहेगी. घर में कोई छोटी सी पार्टी हो सकती है. आपकी वाणी मधुर रहेगी, जिससे आप सभी का दिल जीत लेंगे. किसी खास से मुलाकात और बातचीत हो सकती है. विवाहित जीवन में हल्की-फुल्की नोकझोंक संभव है, लेकिन इससे रिश्ते को कोई नुकसान नहीं होगा. बस किसी बात को अनावश्यक रूप से बड़ा न बनने दें.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बदलते मौसम का असर शरीर पर दिख सकता है. थकान, हल्की कमजोरी या पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है. इस दौरान पानी का सेवन बढ़ाएं, मसालेदार भोजन कम करें और खानपान में संतुलन बनाए रखें. काम का दबाव बढ़ने पर मानसिक थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में खुद को आराम देना बेहद जरूरी रहेगा.
साप्ताहिक उपाय
बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
मां दुर्गा की पूजा या दुर्गा चालीसा का पाठ लाभ देगा.
घर में शांति और सकारात्मकता के लिए रोज सुबह दीपक अवश्य जलाएं.
ये भी पढ़ें