scorecardresearch

Taurus Weekly Horoscope 26 October to 1 November 2026: वृषभ राशि वालों का इस सप्ताह चमकेगा भाग्य! करियर में मिलेगी नई ऊंचाई और व्यापार में होगा धन लाभ, जानें कैसा रहेगा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक का दिन

Taurus Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह चमकेगा. नौकरी में तरक्की मिलेगी और व्यापार में लाभ मिलेगा. मां लक्ष्मी की कृपा इस सप्ताह बनी रहेगी. कई स्रोतों से धन का आगमन होगा. विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा.

Advertisement
Taurus Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope

Saptahik Vrishabh Rashifal 26 October to 1 November 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक का सप्ताह कई मामलों में शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. व्यापारियों को बड़ी डील से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है, वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी, लेकिन मानसिक तनाव और बढ़ते खर्चों को लेकर सतर्क रहना होगा. आइए जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहने वाला है?

सेहत का रखें ध्यान
चंद्र राशि के अनुसार केतु के चौथे भाव में होने से इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों का मन थोड़ा उदास रह सकता है. इसके कारण आप अपने लक्ष्यों पर ठीक से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे. मानसिक उलझनों को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भी असर डाल सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप सकारात्मक सोच बनाए रखें और किसी अनुभवी व समझदार व्यक्ति से बातचीत करें. उनकी सलाह आपको मानसिक शांति और नई दिशा देने में मदद कर सकती है.

व्यापार में मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग 
चंद्र राशि के अनुसार शनि के ग्यारहवें भाव में स्थित होने से व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रह सकता है. खासकर कारोबार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी डील के सफल होने से अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, आमदनी बढ़ने के साथ खर्च भी तेजी से बढ़ सकते हैं. इसलिए पैसों का प्रबंधन सोच-समझकर करें. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने का अवसर मिल सकता है. नई योजनाओं पर काम शुरू करने से पहले उनकी अच्छी तरह समीक्षा जरूर करें. आर्थिक दृष्टि से सप्ताह में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. घरेलू आयोजनों, समारोहों और मनोरंजन पर धन खर्च हो सकता है. निवेश से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने के लिए समय निकालें, लेकिन बिना पूरी जानकारी के पैसा लगाने से बचें. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही बड़ा आर्थिक फैसला करना बेहतर रहेगा.

करियर और शिक्षा में मिल सकते हैं शुभ परिणाम
वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से यह सप्ताह सकारात्मक रह सकता है. आपको अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने और पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन आपको नई पहचान दिला सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहने की संभावना है. परीक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता पाने के योग बन सकते हैं. कुछ छात्रों को विदेश में पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है. इसके लिए उन्हें लगातार मेहनत करनी होगी और सही मार्गदर्शन लेना होगा. सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन अति-आत्मविश्वास से बचें.

प्रेम जीवन में मधुरता, विवाह के बनेंगे योग
प्रेम संबंधों में वृषभ राशि वालों को पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए. अहंकार और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. अपने साथी की भावनाओं को समझें और बातचीत में मधुरता बनाए रखें. वहीं, अविवाहित जातकों के लिए विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ने की संभावना बन सकती है. 

उपाय
सोमवार को भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
लकी अंक: 5
लकी रंग: सिल्वर