scorecardresearch

Taurus Weekly Horoscope 4-10 May 2026: वृषभ राशि वालों के पास इस सप्ताह कई स्रोतों से आएगा धन, खर्च पर रखें नियंत्रण, स्वास्थ्य रहेगा उत्तम 

Vrishabha Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के ऊपर इस सप्ताह मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी. इससे धन की कमी नहीं होगी. कई स्रोतों से धन का आगमन होगा. इस सप्ताह नौकरी से लेकर व्यापार तक में सफलता मिलेगी. 

Taurus Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (4-10 मई 2026) फलदायी रहेगा. मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होगी. ईमानदारी से कार्य करेंगे तो नौकरी से लेकर व्यापार तक में सफलता मिलेगी. इस सप्ताह घर-परिवार में खुशहाली रहेगी. इस सप्ताह शुक्र ग्रह आपकी ही राशि में रहेंगे. इससे प्रभावशाली योग बन रहा है. 

सेहत का रखें ध्यान 
केतु के चौथे भाव में होने के कारण इस सप्ताह आपको अपने खानपान में सही सुधार कर अच्छा भोजन करने की जरूरत होगी. यह आपके भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए मददगार के साथ-साथ आपकी मानसिक दृढ़ता में भी वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होगा. इस सप्ताह अधिक मसालेदार भोजन का त्याग करें, ताजे फल और सब्जियों का आनंद लें. इस सप्ताह कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी रोज योग और व्यायाम करें. इस तन और मन दोनों चंगा रहेगा.

पैसा न दें किसी को उधार
इस सप्ताह आपके पास पैसा कई स्रोतों से आएगा. फिर भी इसको खर्च करने में सावधानी बरतें. किसी को भी इस सप्ताह पैसा उधार न दें. अन्यथा आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी हो सकती है. ऐसे में अपने धन का सही इस्तेमाल करने के लिए आप अपने घर के बड़ों और बुजुर्गों से सलाह लें सकते हैं. शुक्रदेव आपके पास पैसा तो लाएंगे.

बढ़ेगा मान-सम्मान 
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों का सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है क्योंकि इस सप्ताह आप बहुत सारी परोपकारी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. इसका फल आपको करियर में प्रगति देने का कार्य करेगा. इस सप्ताह नौकरी में तरक्की  मिलने के योग बन रहे हैं. इस सप्ताह ऑफिस में आपके बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे. आप हर कार्य को इस सप्ताह समय पर  पूरा करने में सफल रहेंगे. वृषभ राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह आप किसी के साथ कोई व्यापार  शुरू करना चाह रहे हैं तो घर के सदस्यों से सलाह जरूर ले लें. 

विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा यह सप्ताह 
वृषभ राशि के छात्र-छात्राओं के लिए यह सप्ताह काफी उत्तम रहने वाला है. इस समय आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और साथ ही कई ग्रहों की कृपा से आप हर परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे. इस सप्ताह विद्यार्थियों के अंदर आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा. 

उपाय 
1.
रोज ओम शुक्राय नमः का जाप करें.
2. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं.
3. जरूरतमंद लोगों को चावल या दूध का दान करें.
4. हर छोटी बात के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें.