Every Problem Can be Resolved Through Thought
Every Problem Can be Resolved Through Thought
Positive and Negative Thoughts: सोच या विचार ईश्वर का वरदान है. इसके सही उपयोग से अद्भुत शक्तियां पाई जा सकती हैं. विचार से भाग्य को भी बदला जा सकता है और जीवन की तमाम समस्याएं सुलझाई जा सकती हैं. विचार स्वयं पर और दूसरों पर धीरे-धीरे बहुत गहरा असर डालते हैं.
जीवन में सकारात्मक और केंद्रित विचार सबसे शक्तिशाली साधन हैं, जिनके माध्यम से व्यक्ति अपनी सोच बदलकर जीवन की तमाम समस्याओं और मानसिक तनाव को दूर कर सकता है. आपको मालूम हो कि विचार और अनुभूति हमाले मन की दो अलग-अलग, लेकिन एक-दूसरे से संबंधित अवस्थाएं होती हैं. विचार जहां बुद्धि की सोच को कहा जाता है, वहीं अनुभूति दिल के अहसास या अनुभवों से जुड़ी होती है. आमतौर पर कहा जाता है कि कुछ लोग दिल से सोचते हैं तो कुछ लोग दिमाग से सोचते हैं. जो दिमाग से सोचते हैं, वे हर बात में अपना लाभ-हानि देखते हैं और जो लोग दिल से सोचते हैं, वे दूसरों के दुख-दर्द से भी दुखी हो जाते हैं या दूसरों की खुशी में खुश भी हो जाते हैं.
कैसे होती है विचार से लाभ या हानि
लगातार किसी व्यक्ति, वस्तु या घटना के बारे में विचार करने से वह मूर्त रूप लेने लगती है. अगर विचार नकारात्मक हों तो अशुभ होने की संभावना बढ़ जाती है. इस नकारात्मक विचार से प्रकृति में अशुभ परिवर्तन होने आरम्भ हो जाते हैं. अगर विचार शुभ हों तो प्रकृति शुभ परिवर्तन करती है और चीजें आपके पक्ष में घटनी शुरू हो जाती हैं.
विचारों से अपने खराब ग्रहों को कैसे करें ठीक
जो ग्रह खराब है, उसकी समस्या को समझें. इसके बाद लगातार विचार करना शुरू करें कि वह ग्रह अनुकूल होता जा रहा है. उस ग्रह की शुभता से लाभ होना शुरू हो गया है. धीरे-धीरे यह विचार उस ग्रह की अशुभता को समाप्त कर देंगे. साथ ही साथ अपने आचरण को भी ठीक रखना होगा.
विचार से छोटी-छोटी समस्याओं को कैसे सुलझाएं
कार्य करते समय हमेशा अच्छे विचार रखें. खाना बनाते समय अच्छी सोच रखें. मन में आनंदित रहें. जिस व्यक्ति से संबंध खराब हैं, उसके बारे में अच्छा सोचें. जो काम नहीं हो पा रहा है, उसके बारे में लगातार शुभ विचार रखें. घर से निकलते समय मन में अच्छे विचार रखें. रात को सोते समय भी अच्छे विचार करते हुए सोएं.