scorecardresearch

Connection Between Food and Planets: क्या आपको भी है ज्यादा खाने की आदत, जानें इसके लिए कौन से ग्रह होते हैं जिम्मेदार? 

व्यक्ति के जीवन में कई आदतें होती हैं जो फायदा या नुकसान पहुंचाती हैं. आज हम ज्यादा खाना खाने की आदत के बारे में बताएंगे. ज्योतिष के अनुसार इस आदत के पीछे ग्रहों की भूमिका होती है.

Food Food

ज्यादा खाने का संबंध दो चीजों एक पाचन तंत्र से और दूसरा जबान से है. ज्योतिष शास्त्र में पाचन तंत्र का संबंध मुख्यतः बृहस्पति ग्रह से होता है. स्वाद के लिए मुख्यत: शुक्र ग्रह जिम्मेदार होता है. जिनकी कुंडलियों में बृहस्पति या शुक्र की प्रधानता हो, ऐसे लोगों को ज्यादा खाने की आदत हो जाती है. आपको मालूम हो कि भोजन हमेशा शांत मन और आनंद से करना चाहिए. इससे भोजन स्वास्थ्य को बेहतर रखता है. यहां आप जान सकते हैं ज्यादा खाने की आदत किस ग्रह के कारण आती है.

बृहस्पति के कारण कैसी आती है खाने की आदत 
बृहस्पति के कारण ज्यादा खाने की आदत आती है और यह आदत खाने की मात्रा पर निर्भर करती है. पेट भरता ही नहीं, हर समय भूख लगती रहती है. ऐसे लोग ढेर सारा भोजन कई बार करते हैं. यहां पर बृहस्पति मोटापा भी देता है और कमजोर पाचन तंत्र के लिए भी जिम्मेदार होता है. 

शुक्र के कारण खाने की कैसी आती है आदत 
शुक्र के कारण स्वाद और रस की आदत लग जाती है. यह आदत अलग-अलग खाने के स्वाद पर निर्भर करती है. ऐसी दशा में स्वाद और लालच के वशीभूत होकर व्यक्ति खाता जाता है. ऐसे लोग स्वाद के बिना नहीं खा सकते. यहां पर शुक्र मधुमेह और आंखों की समस्या देता है. 

राहु  के कारण खाने की कैसी आती है आदत
राहु ग्रह दूषित खान-पान और खराब आदतों  जैसे बार-बार जंक फूड खाना या असमय खाना के लिए जिम्मेदार होता है.

खाने की आदत को कैसे करें नियंत्रित 
थोड़े-थोड़े अंतराल पर भोजन करें. एक साथ ढेर सारा भोजन न करें. जब भूख ज्यादा लगे तो दाहिने करवट लेटें. भोजन के पूर्व दाहिने हाथ में जरा सा जल लेकर पी लें. भोजन करते समय चेहरा पूर्व दिशा की ओर रखें. सलाह लेकर एक पन्ना धारण करें.