scorecardresearch

कपड़ों के रंगों का आपकी किस्मत और मूड से क्या है कनेक्शन? किस दिन कौन सा रंग पहनें

कहा जाता है कि हर दिन का रंगों से विशेष संबंध होता है. अगर उस दिन आप उसकी कलर के कपड़े पहनकर घर से निकलते हैं तो आपके लिए पॉजिटिव होता है. चलिए आपको बताते हैं कि हफ्ते के किस दिन कौन से कलर के कपड़े पहनने चाहिए.

Dress Colors According to Day (Photo/AI) Dress Colors According to Day (Photo/AI)

रंगों का हमारे जीवन में बहुत गहरा असर होता है. रंगों से इंसान की किस्मत बन भी सकती है और बिगड़ भी सकती है. आपने कई बार महसूस किया होगा कि किसी खास दिन खास कलर के कपड़े पहनने से पूरा दिन पॉजिटिव रहता है. लेकिन किसी दिन अलग रंग के कपड़े पहनने से मूड खराब रहता है. दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने से दिन भी अच्छा होता है और किस्मत भी मजबूत होती है. चलिए आपको बताते हैं कि किस दिन किस कलर के कपड़े पहनने से फायदा होता है.

सोमवार-
सोमवार भगवान शिव का दिन होता है.इसका संबंध चंद्रमा से होता है. सोमवार के दिन सफेद, चमकीला, सिल्वर, क्रीम, आसमानी और हल्के पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं. इससे मूड फ्रेश रहेगा. सोमवार को भूलकर भी काले और चटकदार रंगों के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.

मंगलवार-
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है. इस दिन केसरिया, ऑरेंज या लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है.  इस दिन चटक रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.

बुधवार-
बुधवार को गणेश जी का दिन होता है. इस दिन हरा, सफेद या इससे मिलते-जुलते रंग के कपड़े पहना जा सकता है. इससे मूड भी अच्छा रहेगा और किस्मत भी अच्छी रहेगी. हरे रंग के कपड़े पहनने से बौद्धिक क्षमता तेज होती है.

गुरुवार-
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना सबसे अच्छा माना जाता है. इसके अलावा सुनहरा, गुलाबी, नारंगी कपड़े पहन सकते हैं. पीले रंग के कपड़े पहनने से बृहस्पति मजबूत होता है.

शुक्रवार-
ये दिन देवी लक्ष्मी और मां दुर्गा को समर्पित है. इस दिन गुलाबी रंगे के सारे शेड्स के कपड़े पहन सकते हैं. इसके साथ ही रंगबिरंगे फ्लोरल और लाइट ग्रीन कपड़े भी पहना जा सकता है. इस दिन पीले रंग के कपड़े भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए.

शनिवार-
यह दिन शनिदेव को समर्पित है. इस दिन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, नेवी ब्लू, जामुनी, बैंगनी रंग के कपड़े पहन सकते हैं. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है. इस दिन लाल रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.

रविवार-
रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य देव को समर्पित होता है. इस दिन हल्का नारंगी, गुलाबी और सुनहरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं. संतरी रंग के कपड़े पहनना भी अच्छा होता है. इस दिन काले, नीले और ग्रे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: