scorecardresearch

Venus's Relationship With Marriage: पुरुषों के विवाह से शुक्र का क्या है संबंध? शादी में देरी होने पर करें ये उपाय 

हिंदू धर्म में शुक्र ग्रह को विवाह संबंध में महत्वपूर्ण माना जाता है. पुरुषों की कुंडली में शुक्र को पत्नी का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं विवाह देरी होने पर क्या उपाय करने चाहिए? 

Shukra Grah Shukra Grah

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्र ग्रह को विवाह संबंध में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यतानुसार शुक्र अस्त होने के बाद शादियां नहीं करवाई जातीं. वैसे तो शुक्र किसी के भी विवाह का कारक है लेकिन पुरुषों के विवाह के लिए शुक्र की भूमिका महत्वपूर्ण है. शुक्र पुरुष के विवाह के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार है. इसके अलावा शुक्र उनके व्यक्तित्व और संतान पर भी प्रभाव डालता है. शुक्र का अच्छा होना पुरुष का सही समय पर विवाह भी करवाता है और वैवाहिक जीवन को सुखी रखता है.  कुंडली में शुक्र की कमजोर स्थिति आपके जीवन से सुख-चैन को समाप्त कर सकता है.  

किसी पुरुष का शुक्र खराब हो तो इसके क्या होते हैं परिणाम 
1. शुक्र के खराब होने से विवाह हो पाना कठिन हो जाएगा. 
2. विवाह का चल पाना भी कठिन होगा.
3. विवाह अगर चल भी गया तो, वैवाहिक सुख नहीं रहेगा.
4. अक्सर खराब शुक्र चरित्र को भी कमजोर कर देता है.
5. खराब शुक्र के चलते महिलाओं के साथ संबंधों में समस्या होने लगती है.
6. पुरुष का व्यक्तित्व बिलकुल प्रभावशाली नहीं रहता. 

विवाह के विलंब को दूर करने के लिए कैसे करें शुक्र को मजबूत 
1.
नित्य प्रातः शिवलिंग पर सुगंध और जल अर्पित करें. 
2. प्रातः और सायं यथाशक्ति नमः शिवाय का जप करें. 
3. नियमित रूप से सायंकाल माता लक्ष्मी की आरती करें. 
4. एक सफद जरकन कनिष्ठा अंगुली में धारण करें. 
5. पीला पुखराज सोच-समझकर धारण करें.

वैवाहिक जीवन को बेहतर करने के लिए कैसे करें शुक्र को मजबूत 
1.
नित्य प्रातः गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
2. प्रातः और सायं श्री हरि के साथ माता लक्ष्मी की उपासना करें. 
3. हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं. 
4. काले रंग के वस्त्रों का प्रयोग कम से कम करें. 
5. सलाह लेकर एक ओपल धारण करें. 

उपासना और अन्य उपाय
रात के समय ध्यान और उपासना करें. सफेद चंदन का तिलक लगाएं और सप्ताह में एक बार देवी मंदिर में दर्शन करें. क्रीम रंग का रूमाल रखें और सफेद इसफटिक की माला धारण करें. इन उपायों से शुक्र बलवान होता है और जीवन में खुशियां आती हैं.