scorecardresearch

Surya Gochar 2026: सूर्यदेव 13 फरवरी को कर रहे कुंभ राशि में प्रवेश, जानें इसका किस राशिवालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

Sun Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है. सूर्यदेव 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं.  आइए जानते हैं इसका किस राशिवालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Surya Gochar 2026 (Photo: ITG)  Surya Gochar 2026 (Photo: ITG) 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है. सूर्यदेव 13 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इस राशि में सूर्य की स्थिति मध्यम मानी जाती है. सूर्य अब शुक्र, बुध और राहु के साथ हो जाएंगे. साथ ही उन पर बृहस्पति की दृष्टि भी होगी. सूर्य अपने भाव पर दृष्टि के कारण मजबूत रहेंगे. इसका प्रभाव लगभग एक माह तक बना रहेगा. अलग-अलग राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा. 

सूर्यदेव के राशि परिवर्तन से किस राशि के लोगों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव 
मेष: आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी. संतान पक्ष की उन्नति होगी. व्यापार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं और धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं.
 
वृषभ: रुके हुए काम पूरे होंगे. मानसिक स्थिति में सुधार होगा. निजी जीवन में खुशियां आएंगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे. 

मिथुन: करियर में नई दिशा मिलने की संभावना है. खासकर जो लोग पढ़ाई, रिसर्च या मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे. व्यर्थ की चिंताएं बढ़ सकती हैं. 

धनु: स्थान परिवर्तन और करियर में लाभ के योग हैं.  इस दौरान आपकी नेटवर्किंग मजबूत होगी और नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं. भाई-बहन या करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.

तुला: स्वास्थ्य और संतान पक्ष की समस्या हो सकती है. विद्या के क्षेत्र में आपकी बढ़ोतरी होगी. गुरु से पूरा सपोर्ट मिलेगा. रोमांस के क्षेत्र में भी आप आगे रहेंगे. साथ ही आपको संतान सुख मिलेगा.

मकर: सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आपको धन लाभ होगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपका काम अच्छा चलेगा. आंखों की समस्या हो सकती है. पारिवारिक जीवन का ध्यान दें.

कर्क: स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धन खर्च बढ़ सकता है. 

सिंह: जीवनसाथी के स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का ध्यान दें.

कन्या: रुके हुए काम पूरे होंगे. स्थान परिवर्तन हो सकता है. 

वृश्चिक: माता के स्वास्थ्य का ध्यान दें, काम मत टालें.
 
कुंभ: स्वास्थ्य और स्वभाव का बहुत ध्यान दें.

मीन: करियर और रिश्तों के मामले में लापरवाही न बरतें. 

सूर्य के राशि परिवर्तन से समस्या हो रही हो तो क्या करें
1. नित्य प्रातः जल में काले तिल मिलाकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें. 
2. नित्य प्रातः ॐ आदित्याय नमः का जप करें.
3. नित्य सायं ॐ शं शनैश्चराय नमः का जप करें.
4. एक तांबे का छल्ला या कड़ा धारण करें.
5. लाल और काले रंग के कॉम्बिनेशन वाले वस्त्र धारण न करें.