Mahashivratri 2026
Mahashivratri 2026
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का हिंदू पर्व में बहुत बड़ा स्थान है, इस शिवजी और मां पार्वती का दिव्य मिलन हुआ था. इस बार ये पावन पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाया जाएगा. इस दिन शिव भक्त महादेव की पूजा करते हैं और व्रत करते हैं, इसके साथ ही कुंवारी कन्याएं अच्छे जीवनसाथी के लिए भी व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती है. कहते हैं इस माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप की थी. इसलिए महाशिवरात्रि पर पूरे विधि-विधान से उपवास रखने से योग्य वर की प्राप्ति होती हैं.
ऐसे में अगर पूरी श्रद्धा से शिव-पार्वती की आराधना के साथ कुछ आसान उपाय भी किए जाएं, तो मनचाहे साथी की प्राप्ति होती है और सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद भी मिलता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं 5 ऐसे उपायों के बारे में जिन्हें करने से आपके शिवजी जैसा पति मिलेगा.
केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं. इस दौरान आप ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें. साथ ही माता पार्वती को लाल चुनरी और चूड़ियां चढ़ाएं. इस उपाय से मनचाहा वर पाने की कामना पूर्ण होती हैं।
शिवरात्रि के दिन रखें व्रत
इस दिन कुंवारी लड़कियां व्रत रखें तो भगवान शिवजी प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं. व्रत के दौरान आप फल और दूध का सेवन कर सकती हैं.
शहद और चंदन अर्पित करें
शिवलिंग पर शहद और चंदन अर्पित करें. इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करते हुए महादेव के 108 नामों का जाप कर लें. मान्यता है कि, इससे योग्य वर की प्राप्ति होती हैं.
21 बेलपत्र चढ़ाएं
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं. इस दौरान आप भांग, धतूरा और सफेद पुष्प भी प्रभु को अर्पित करें. साथ ही मन में मनचाहे वर की कामना करें.
ऐसे तोड़ें व्रत
25 फरवरी को व्रत तोड़ने से पहले गरीबों को भोजन कराएं. जो भी बनाएं प्रेम से साफ बर्तन में खिलाएं. भगवान शिव को ऐसे लोग पसंद हैं, जो गरीबों की मदद करते हैं. आपको भोलेनाथ से सौभाग्य का आशीर्वाद जरूर मिलेगा.
ये भी पढ़ें: